live News
IND vs ENG 2nd T20 Live Updates: भारत ने इग्लैंड दूसरे टी-20 मैच में 2 विकेट से हराया, तिलक वर्मा रहे हीरो
India News (इंडिया न्यूज), IND vs ENG 2nd T20 Live Updates: भारत और इग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच चेन्नई में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, अभिषेक शर्मा शुक्रवार (24 जनवरी, 2025) को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि, उनका एंकल ट्विस्ट हो गया है। वह दर्द की वजह से चल भी नहीं पा रहे थे।
Jan 25, 2025 22:34 IST
भारत ने इंग्लैण्ड को 2 विकेट से हराया
भारत ने इंग्लैण्ड को 2 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में मिली जीत, तिलक वर्मा बने जीत के हीरो, भारत सीरज में 2-0 से आगे।
Jan 25, 2025 22:28 IST
आखिरी ओवर में पहुंचा मैच
6 गेंदों में 6 रनों की जरूरत, स्ट्राइक पर तिलक वर्मा।
Jan 25, 2025 22:22 IST
भारत जीत के करीब
भारत जीत के करीब, 12 गेंदों में 13 रन की जरूरत
Jul 19, 2025 02:27 UTC
भारत ने आठवां विकेट खोया
भारत के 8 विकेट गिरे, अर्शदीप आउट, जीत के लिए अब भी 20 रन की जरूरत
Jan 25, 2025 22:01 IST
भारत ने छठा विकेट खोया
116 रन पर गिरा भारत का छठा विकेट, लक्ष्य अभी भी दूर, क्रीज पर मौजूद हैं तिलक वर्मा, अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे।
Jan 25, 2025 21:36 IST
पांचवा झटका
भारत का पांचवा विकेट गिरा, बीच मझधार में फंसा मैच। भारत 78-5.
Jan 25, 2025 21:28 IST
लड़खड़ाई भारतीय पारी
तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी, चौथा विकेट गिरा, Dhruv Jurel 4 रन बनाकर आउट। भारत 66/4
Jan 25, 2025 21:23 IST
पावर प्ले समाप्त
कप्तान सूर्या के विकेट के साथ पावर प्ले समाप्त। शुरूआती झटकों के बाद 6 ओवर के बाद 59 रन तक पहुंचा भारत, तीन विकेट गिरे।
Jan 25, 2025 21:01 IST
भारत को दूसरा झटका
संजू सैमसन 5 बनाकर आउट, भारत 19 /1.
Jan 25, 2025 20:56 IST
भारत का पहला विकेट गिरा
अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर हुए आउट, भारत का स्कोर15/1.
Jan 25, 2025 20:33 IST
इंग्लैण्ड की पारी समाप्त
इंग्लैण्ड की पारी समाप्त। निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर बनाए 165 रन। बटलर रहे हाईएस्ट स्कोरर, भारत को मिला 166 रन का टारगेट।
Jan 25, 2025 20:27 IST
इंग्लैण्ड ने 9 विकेट खोए
157 पर इंग्लैण्ड के 9 विकेट गिरे, आखरी ओवर प्रगति पर।
Jan 25, 2025 19:56 IST
इंग्लैण्ड की आधी टीम पवेलियन
95 के स्कोर पर इंग्लैण्ड का पांचवा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने लिया दूसरा विकेट, Livingstone का किया शिकार।
Jan 25, 2025 19:48 IST
कप्तान बटलर Out
बटलर 45 रन बनाकर out, अक्षर पटेल का बने शिकार, डिंक्स ब्रेक तक इंग्लैण्ड 77/4.
Jan 25, 2025 19:34 IST
हैरी ब्रुक out
हैरी ब्रुक out , चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में किया शिकार, इंग्लैण्ड 60 पर 3
Jan 25, 2025 19:33 IST
पॉवर प्ले समाप्त
पॉवर प्ले हुआ समाप्त, इंग्लैण्ड 6 ओवर के बाद 58/2, हैरी ब्रुक और बटलर जमे।
Jan 25, 2025 19:21 IST
इंग्लैण्ड ने दूसरा विकेट खोया
बेन डकेट 3 रन बनाकर out, वाशिंगटन सुंदर को मिला विकेट, 26 पर 2 इंग्लैण्ड।
Jan 25, 2025 19:06 IST
फिल साल्ट OUT
इंग्लैण्ड ने पहले ओवर में 4 रन पर खोया अपना पहला विकेट, साल्ट आउट, अर्शदीप का बने शिकार।
Jan 25, 2025 18:50 IST
कार्से को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
Jan 25, 2025 18:49 IST
भारीतय टीम में दो बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
Jan 25, 2025 18:32 IST
भारत ने टॉस जीता
भारत ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला। टीम में विशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया। शमी को नहीं मिली टीम में जगह।
Jan 25, 2025 18:30 IST
शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मिला मौका
भारत ने शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को टीम में जगह दी है। दोनों का अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
Jan 25, 2025 18:28 IST
रिंकू और रेड्डी हुए टीम इंडिया से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारत को झटका लगा है। रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है। रिंकू दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। अगर वह फिट रहे तो चौथे मैच में उनकी वापसी हो सकती है।
Jan 25, 2025 16:21 IST
क्या मोहम्मद शमी को मिलेगी टीम में जगह?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में अपडेट जारी किया कि टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है। अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की देखरेख में जमकर ट्रेनिंग की है। देखना यह है कि वह यह मैच खेलेंगे या नहीं?
Jan 25, 2025 03:15 IST
किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI, दूसरा टी20I:
ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी/रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
Jan 25, 2025 02:50 IST
अभिषेक शर्मा की जगह किसे मिलेगा मौका?
अगर मौजूदा टीम की बात की जाए तो ध्रुव जुरेल को इस मैच में ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टॉस के बाद ही प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा।