हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में केजरीवाल ने केवल झूठ की राजनीति और लोगों को बहकाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल को एक चुनौती दी। सीएम सैनी ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि राजघाट के पीछे यमुना का पानी पीकर दिखाएं।