Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

live News

IND vs ENG Live Score: भारत ने 150 रन से जीता मुकाबला, अभिषेक शर्मा ने खेली कमाल की पारी

India News (इंडिया न्यूज), IND vs ENG Live Score:इंडिया न्यूज के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ( 2 फरवरी 2025) को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है।भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

महाकुंभ पलट प्रवाह : काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब, 19 दिनों में 1 करोड़ भक्तों ने लगाई हाजिरी

लंका में लगा दी थी आग, चूर-चूर हो गया था रावण का घमंड, किसने भेजा गुप्त संदेश!

Feb 2, 2025 22:40 IST

भारत ने 150 रन से जीता मुकाबला

भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के आक्रामक शतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

Feb 2, 2025 20:47 IST

भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य

भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य

Feb 2, 2025 20:02 IST

 भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर छोटी पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंदों में सिर्फ दो रन बनाए और ब्रायडन कार्से का शिकार बने।

Feb 2, 2025 20:00 IST

अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 35 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। ​​तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अभिषेक के करियर का यह दूसरा शतक है।

Feb 2, 2025 20:00 IST

भारत को दूसरा झटका

तिलक वर्मा के रूप में लगा भारत को दूसरा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। उन्हें ब्रायडन कार्से ने कैच किया। वे 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

Feb 2, 2025 19:18 IST

संजू सैमसन 16 रन बनाकर आउट

भारत को पहला झटका तेज गेंदबाज मार्क वुड के रूप में लगा जो 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। वे 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तिलक वर्मा आए हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

Feb 2, 2025 18:54 IST

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

Feb 2, 2025 18:53 IST

IND vs ENG Live Score:इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंजबाजी करने का किया फैसला 

इंग्लैंड ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरा है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्हें साकिब महमूद की जगह मौका मिला है।

Advertisement · Scroll to continue