A view of the sea

550 साल पुराना है दुनिया का सबसे बड़ा पेड़, चौड़ाई इतनी कि 4 फुटबॉल मैदान जाएंगे समा

जैसा की आपको पता है कि पेड़-पौधे इंसानों के साथ जीव जंतु के लिए जरूरी होते हैं, क्योंकि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है

क्या आपको पता हैं कि एक ऐसा पेड़ भी है जो दुनिया में सबसे बड़ा है, ये पेड़ अपने आकार की वजह से दुनियाभर में काफी चर्चा में है।

आइए आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ बरगद का है। जो मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव कादिरी में है। ये एक पेड़ नहीं, बल्कि अपने आप में पूरा जंगल है।

इस बरगद के पेड़ का नाम थिम्मम्मा मरीमनु है, जो पांच एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यह पेड़ इतना बड़ा है कि इसमें चार फुटबॉल के मैदान आसानी से बन सकते हैं।

यह पेड़ 550 साल से ज्यादा पुराना है और इसे साल 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया का सबसे बड़ा बरगद घोषित किया गया था।

थिम्मम्मा मरीमनु सिर्फ एक पेड़ ही नहीं, बल्कि एक आस्था का केंद्र भी है। यह पेड़ एक महिला थिम्मम्मा के बलिदान का प्रतीक है।

15वीं शताब्दी में थिम्मम्मा नाम की महिला सती हो गई, उसने अपने पति की चिता पर खुद को जिंदा जला लिया थ। चिता में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के खंभों में से एक पेड़ उग आया।

वो श्रद्धालु जिनको संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती, अगर वो यहां आकर मन्नत मांगते हैं तो संतान की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि अगर इस पेड़ को नुकसान पहुंचाया या किसी भी पत्ते को हटाना जाए तो अशुभ होता है।

ये भी देखें