live News
IND vs ENG 3rd ODI Score Live: भारत ने इंग्लैंड को सीरीज में 3-0 से रौंदा,142 रन से जीता तीसरा ODI
India News (इंडिया न्यूज), IND vs ENG 3rd ODI Score Live: अहमदाबाद वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
Feb 12, 2025 20:35 IST
भारत ने तीसरा वनडे 142 रन से जीता
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में अंग्रेजों का सूपड़ा साफ कर दिया। पहले खेलने उतरी भारत ने शुभमन गिल के शतक की बदौलत 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 214 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।
Feb 12, 2025 20:24 IST
भारत जीता मैच
भारत ने इंग्लैंड को सीरीज में 3-0 से रौंदा,142 रन से जीता तीसरा ODI।
Feb 12, 2025 20:18 IST
England के 9 विकेट गिरे
England टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे टेके घुटने, 9 विकेट गिरे।
Feb 12, 2025 20:06 IST
टीम इंडिया जीत से सिर्फ़ दो कदम दूर
अहमदाबाद में भारत जीत से सिर्फ़ दो विकेट दूर है। इंग्लैंड ने 175 रन पर 8 विकेट खो दिए हैं। हार्दिक पांड्या ने आदिल रशीद को बोल्ड किया। फिलहाल दोनों पुछल्ले बल्लेबाज क्रीज पर हैं।
Feb 12, 2025 19:52 IST
इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट खो दिया
इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 161 रन पर खो दिया है। अब मैच पूरी तरह से भारत के नियंत्रण में है। हैरी ब्रूक 26 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया। फिलहाल स्कोर 171 है और लक्ष्य बहुत दूर।
Feb 12, 2025 19:41 IST
जोस बटलर भी पवेलियन लौटे
इंग्लैंड का पांचवां विकेट 154 रन पर गिरा। जोस बटलर 9 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हर्षित राणा ने बोल्ड किया। अब इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन हैं। दोनों क्रीज पर हैं।
Feb 12, 2025 19:21 IST
इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट
इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट 134 के स्कोर पर खो दिया है। अक्षर पटेल ने फॉर्म में चल रहे जो रूट को बोल्ड कर दिया। वे 29 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने अब तक 223 रन बनाकर जीत हासिल कर ली है।
Feb 12, 2025 19:12 IST
इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट खोया
इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट 18वें ओवर में 126 के स्कोर पर खोया। कुलदीप यादव ने अच्छी तरह से सेट टॉम बैंटन को वापस पवेलियन भेजा। वे 41 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब हैरी ब्रूक जो रूट के साथ क्रीज पर हैं।
Feb 12, 2025 18:51 IST
इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार
इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार, टॉम बैंटन और रूट ने गाड़ा खूंटा.
Feb 12, 2025 18:49 IST
अक्षर ने की गलती, बैंटन को मिला जीवनदान
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम बैंटन और जो रूट के बीच तालमेल बिगड़ गया। बैंटन आसानी से रन आउट हो सकते थे, लेकिन अक्षर पटेल थ्रो नहीं कर पाए। इंग्लैंड का स्कोर अब दो विकेट पर 99 रन है। बैंटन 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है। जो रूट सात गेंदों पर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 12, 2025 18:32 IST
इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट खोया
इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट 9वें ओवर में 80 के कुल स्कोर पर खोया। फिल साल्ट 21 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। साल्ट को भी अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अब टॉम बैंटन और जो रूट क्रीज पर हैं।
Jul 19, 2025 09:14 UTC
टी20 स्टाइल में खेल रहे इंग्लैंड ने पहला विकेट खोया
सिर्फ 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन पर पहुंच गया है। बेन डकेट 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके लगाए हैं। फिल साल्ट 16 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 12, 2025 18:01 IST
इंग्लैंड की पारी की ताबड़तोड़ शुरुआत
बेन डकेट और फिल साल्ट ओपनिंग करने आए हैं। भारत ने 50 ओवर में 356 रन बनाए हैं। ऐसे में अंग्रेजों के सामने 357 रनों का लक्ष्य है।
Feb 12, 2025 17:21 IST
भारत ने दिया 357 रनों का लक्ष्य
तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 357 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने 52, श्रेयस अय्यर ने 78 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
Feb 12, 2025 17:12 IST
वाशिंगटन सुंदर Out
वाशिंगटन सुंदर का विकेट गिरा,भारत का स्कोर 353 पर 9.
Feb 12, 2025 17:10 IST
भारत का आठवां विकेट गिरा
टीम इंडिया का आठवां विकेट 353 रन पर गिरा। हर्षित राणा एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। अब आखिरी छह गेंदें बची हैं।
Feb 12, 2025 16:58 IST
के एल राहुल 40 रन बनाकर आउट
333 रन पर गिरा भारत का सातवां विकेट, बल्लेबाजी करने आये हर्षित राणा.
Feb 12, 2025 16:43 IST
अक्षर पटेल आउट
अक्षर पटेल का विकेट गिरा, 13 रन बनाकर आउट
Feb 12, 2025 16:42 IST
भारत का स्कोर 300 के पार
टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 302 रन हो गया है। अब सात ओवर और बचे हैं। ऐसे में भारत आसानी से 360 के पार जा सकता है। फिलहाल केएल राहुल 19 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 13 रन की साझेदारी हो चुकी है।
Feb 12, 2025 16:36 IST
हार्दिक पंड्या पवेलियन लौटे
भारत ने 289 रन पर पांचवां विकेट खो दिया है। हार्दिक पंड्या ने पहले आदिल रशीद पर दो छक्के लगाए और फिर वह आउट हो गए। पंड्या 9 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Feb 12, 2025 16:30 IST
भारत ने गंवाया चौथा विकेट
टीम इंडिया ने 255 रन पर अपना चौथा विकेट खो दिया है। तेजी से रन बना रहे श्रेयस अय्यर 64 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। यह उनकी तीसरी सफलता है।
Feb 12, 2025 16:16 IST
तीसरा झटका, भारत का स्कोर 235/3
भारत का स्कोर 3 विकेट पर 235 रन है। श्रेयस अय्यर 53 गेंदों में 59 रन पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 चौके और एक छक्का लगाया है। उनके साथ केएल राहुल चार गेंदों में दो रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की कोशिश कुल स्कोर को 350 तक ले जाने की होगी।
Feb 12, 2025 16:03 IST
गिल और अय्यर की शतकीय साझेदारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर 90 गेंदों में 103 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। गिल 101 गेंदों में 112 रन और श्रेयस अय्यर 46 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 225 रन है।
Feb 12, 2025 15:49 IST
शुभमन गिल का शतक, बना इतिहास
शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट में शतक लगाने के बाद गिल ने अब इस मैदान पर वनडे में शतक जड़ दिया है। गिल 97 गेंदों में 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर 38 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 12, 2025 15:46 IST
स्कोर 200 पार, गिल का शतक
भारत का स्कोर दो विकेट पर 200 पार हो गया है। शुभमन गिल भी शतक लगा चुके हैं शतक के करीब हैं। अय्यर 32 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 12, 2025 15:00 IST
विराट कोहली 50 बनाकर Out
आदिल रशीद ने कोहली को किया out. भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 122/2. बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर.
Feb 12, 2025 14:57 IST
भारत का स्कोर 100 के पार
भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट के बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला है।
Feb 12, 2025 14:24 IST
पहला पॉवर प्ले समाप्त, भारत 50 के पार
गिल और कोहली भारत के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहला पॉवर प्ले समाप्त, भारत 50 के पार। कोहली और गिर के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी। 11 ओवर के बाद 62/1
Feb 12, 2025 13:37 IST
रोहित शर्मा out
रोहित शर्मा का गिरा विकेट, वुड का बने शिकार, 6 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका। बल्लेबाजी करने उतरे कोहली।