रूस और यूक्रेन युद्ध का अंत डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य एजेंडे में रहा है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी कई उन्होंने इस युद्ध को खत्म करने की बात कही थी। वहीं, एक बार फिर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने पर संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच वार्ता के बाद ट्रंप ने अपना विश्वास व्यक्त किया कि रूस संघर्ष को समाप्त करना चाहता है।