Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

live News

NXT Conclave 2025 Live Update: भारत के विकास पथ को आगे बढ़ाने में टिकाऊ ऊर्जा समाधान, नीतिगत सुधारों को लेकर श्री मनोहर लाल ने डाला प्रकाश

India News(इंडिया न्यूज), NXT Conclave 2025 Live Update: ITV नेटवर्क द्वारा NXT कॉन्क्लेव 2025 का आज (1 मार्च) को दूसरा दिन है। इसका आयोजन भारत मंडपम नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट जैसे उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय नेता विशिष्ट अतिथि के रूप में कल भाग लिए थे।

 

 

 

 

Mar 1, 2025 20:09 IST

भारत के विकास पथ को आगे बढ़ाने में टिकाऊ ऊर्जा समाधान, नीतिगत सुधारों को लेकर श्री मनोहर लाल ने की चर्चा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 में भारत के ऊर्जा भविष्य और आर्थिक विकास के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने भारत के विकास पथ को आगे बढ़ाने में टिकाऊ ऊर्जा समाधान, नीतिगत सुधारों और नवीन रणनीतियों की भूमिका पर चर्चा की।

Mar 1, 2025 17:20 IST

नुसेर यासिन ने डिजिटल क्रांति, कंटेंट निर्माण में उछाल पर डाला प्रकाश

नुसेर यासिन (नास डेली) चर्चा करते हैं कि भारत किस तरह मीडिया के भविष्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। वह देश की डिजिटल क्रांति, कंटेंट निर्माण में उछाल और वैश्विक मीडिया परिदृश्य में बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हैं।

Mar 1, 2025 12:59 IST

बांस से जुड़े इस दशकों पुराने कानून को बदला-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बंबू हमारे आदिवासी क्षेत्र में पाए जाते हैं। नार्थ ईस्ट के तो लाइफलाइन है, लेकिन पहले बांस काटने पर भी आपको जेल भेज दिया जाता था। अब कानून क्यों बना? मैं आपलोगों से पूछूं बास वृक्ष है या ट्री है क्या? कोई मानेगा क्या ट्री है ये? कोई मानेगा क्या वृक्ष है ये? आजादी के 70 साल के बाद भी मेरे देश की सरकार ये मानती थी कि, बांस एक पेड़ है, वृक्ष है। हमारे देश में कानून था जो बांस को पेड़ मानता था। और सारे ट्री के कानून इसपर लगते थे। इसको काटना मुश्किल था। उसको समझ ही नहीं आया कि बांस पेड़ नहीं है। अंग्रेजों के अपने इंट्रेस्ट हो सकते थे। लेकिन हमने क्यों नहीं इसे खत्म किया? बांस से जुड़े इस दशकों पुराने कानून को भी हमारी ही सरकार ने बदला।

Mar 1, 2025 12:50 IST

हमने करीब 1500 कानूनों को खत्म किया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, हमने करीब 1500 कानूनों को खत्म किया, इन कानूनों को खत्म करना कोई आसान काम नहीं था। बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे। आपको आश्चर्य होगा सुन के कि, एक कानून था ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट, ये कानून अंग्रेजों ने 150 साल पहले बनाया था। तब अंग्रेज चाहते थे कि, ड्रामा और थियेटर का उपयोग तब की सरकार के खिलाफ न हो। इस कानून में प्रावधान था कि, अगर पब्लिक प्लेस में 10 लोग डांस करते मिल जाए तो उन्हने गिरफ्तार किया जा सकता है। और ये कानून देश आजाद होने के बाद 75 साल तक चलता रहा है। यानी शादी के दौरान बारात भी निकले और 10 लोग डांस कर रहे हो तो दूल्हा सहित पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती थी। ये कानून आजादी के 70-75 साल तक चलन में था। ये कानून हमारी सरकार ने हटाया। 70 साल तक हमने ये कानून झेला। मुझे उस समय की सरकारों और नेताओं से कुछ कहना नहीं है। कुछ यहां बैठे भी है। लेकिन मुझे ज्यादा तो इन लुटियंस जमात पर आश्चर्य हो रहा है, इन खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे? ये जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं। पीआईएल के ठेकेदार बने फिरते हैं। ये लोग क्यों चुप थे। तब उनको लिबरटी ध्यान नहीं आती थी क्या? अगर आज कोई सोचे मोदी ऐसा कानून बनाता तो क्या होता?

Mar 1, 2025 12:20 IST

भारत कई सारे ग्लोबल इनिशिएटिव को लीड कर रहा है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन सबके साथ ही एक और बात हुई है भारत कई सारे ग्लोबल इनिशिएटिव को लीड कर रहा है हाल हि में मुझे फ्रांस में AI Action Summit  में जाने का मौका मिला दुनिया को AI फिचर की तरफ ले जाने वाली भारत को होस्ट था। अब इसको होस्ट करने का जिम्मा भारत के पास है। भारत ने अपनी प्रेसिडेंसी में इतनी शानदार G20  समिट कराई इस समिट के दौरान हमने  इंडिया, मिडिल ईस्ट, यूरोप कॉरिडोर के रूप में एक न्या इकोनॉमिक कॉरिडोर दुनिया को दिया।

Mar 1, 2025 12:19 IST

भारत दुनिया की 60% से ज्यादा हल्दी की सप्लाई कर रहा है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कल में दोस्त टोनी एबर्ट  दिल्ली हाट में भारतीय मिलेट का फस्ट हैंड एक्सपीरियंस लिया है। और उनको मिलेट की डिश बहुत पसंद आई और ये सुन कर मुझे ज्यादा अच्छा लगा।साथियों मिलेट्स ही नहीं भारत की हल्दी भी लोकल से ग्लोबल हो गई है। भारत दुनिया की 60% से ज्यादा हल्दी की सप्लाई कर रहा है। भारत की कॉफी भी लोकल से ग्लोबल हो गई है भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्ट बन गया है। आज भारत के मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, भारत में बनी दवाइयां अपनी ग्लोबल पहचान बना रही है।

 

Mar 1, 2025 12:18 IST

आयुष प्रोडक्ट्स और योग लोकल से ग्लोबल हो गए हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि साथियों कई साल पहले मैंने वोकल फॉर लोकल एंड लोकल फॉर ग्लोबल का विजन देश के सामने रखा था। आज हम इस विजन को सच्चाई में बदलते हुए देख रहे हैं। आज हमारे यहां के आयुष प्रोडक्ट्स और योग लोकल से ग्लोबल हो गए हैं। दुनिया में कहीं पर भी जाइए कोई ना कोई तो योग को जानने वाला तो मिलेगा ही मेरे मित्र टोनी यहाँ बैठे हैं वो रोज योगा प्रैक्टिस कर रहे हैं। आज भारत के सुपर फूड हमारा मखाना लोकल से ग्लोबल हो रहा है भारत के मिलेट श्री अन्न भी लोकल से ग्लोबल हो रहे हैं।

Mar 1, 2025 11:53 IST

हमें मेकअप की जरूरत नहीं है-पीएम मोदी

हम सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक यहीं पर मैन्युफैक्चर कर रहे हैं। दुनिया भारत की इसी सफलता को विस्तार से जानना चाहती है। मै समझता हूँ की न्यूज़ एक्स वर्ल्ड अपने आप में एक बहुत बड़ा अवसर है। साथियों कुछ महीने पहले ही भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराए हैं 60 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत में कोई सरकार लगातार तीसरी बार वापस लौटी है इस जन विश्वास का आधार पिछले 11 साल में भारत के अनेकों उपलब्धियां हैं। मुझे विश्वास है कि आप का नया चैनल भारत की रियल स्टोरी दुनिया तक पहुंचाएगा बिना कोई रंग दिए आपका ग्लोबल चैनल भारत की वौसी ही तस्वीर दिखाएगा जैसी वो है। हमें मेकअप की जरूरत नहीं है।

Mar 1, 2025 11:52 IST

दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं-पीएम मोदी

साथियों 21वीं सदी के भारत पर आज पूरी दुनिया की नजर है दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं। भारत को जानना चाहते हैं आज भारत दुनिया का वो देश हैं जहां पॉजिटिव न्यूज लगातार क्रिएट हो रही है न्यूज मेनूफेकचर नहीं करना पड़ रहा है। जहां हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कुछ ना कुछ नया हो रहा है अभी 26 फरवरी को ही प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ है पूरी दुनिया हैरान है कि कैसे एक स्थाई शहर में टेंपरेरी व्यवस्था नदी के तट पर करोड़ों लोगों का आना सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करके आना और पवित्र स्नान करके भाव से भर जाना आज दुनिया भारत की ऑर्गनाइजिंग और इनोवेटिव स्किल देख रही है।

Mar 1, 2025 11:32 IST

'ITV Network नेता नहीं नीति सेंट्रिक है-पीएम मोदी

मुझे याद है अगर मै पहले की समिट और आप के समिट के संबंध में जो कल से सुन रहा हूं पहले जो समिट अलग-अलग मीडिया हाउस ने जो की है वो नेता सेंट्रिक रही है मुझे खुशी है कि ये निती सेंट्रिक है। यहां नीतियों की चर्चा हो रही है ज्यादातर जो समिट हुए हैं बीते हुए कल के आधार पर वर्तमान की नुक्ती जिने वाले रहे हैं मैं देख रहा हूं कि आपका ये समिट आने वाले कल को समर्पित है। मै देखता था कि पहले जितने भी ऐसे कार्यक्रमों को मैंने दूर से देखा या खुल गया वहां विवाद का महत्व ज्यादा था। यहां संवाद का महत्व ज्यादा है। और मुझे पक्का विश्वास है और दूसरा जितने भी इवेंट में मै गया हूं एक छोटे से कमरे में होता है और अपने-अपने लोग होते हैं यहां इतने विशाल समारोह को देखना और वो भी एक मीडिया हाउस के समारोह को  और जीवन की सभी क्षेत्रों को स्पर्श किए हुए लोगों का यहां होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

Mar 1, 2025 11:20 IST

आपने एक नया ट्रेंड सेट किया है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे आगे कहा कि साथियों से पहले भी मीडिया के किस तरह के कार्यक्रम में जाता रहा हु।लेकिन आज मुझे लग रहा है कि आपने एक नया ट्रेंड सेट किया है और इसके लिए भी मै आपको बहुत-बहुत बधाई देता हुं। हमारे देश में मीडिया के इस तरह के इवेंट होते रहते हैं और एक परंपरा भी चल रही है इसमें कुछ आर्थिक विषय भी है हर एक का फायदे का मामला रहता है जरा लेकिन आपके नेटवर्क ने इसे एक नया डायमेंशन दिया है आपने एक लिंग से हटकर नए मॉडल पर काम किया है।    

Mar 1, 2025 11:14 IST

आज आप ग्लोबल हो रहे हैं-पीएम मोदी

उन्होने कहा कि आपके नेटवर्क के हिंदी और इंग्लिश सहित तमाम रीजनल न्यूज चैनल आज आप ग्लोबल हो रहे हैं औरआज की फेलोशिप और स्कॉलरशिप की भी शुरुआत हुई है इन कार्यक्रमों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हुँ।

Mar 1, 2025 11:00 IST

PM Modi ने लांच किया News X World

PM Modi ने News X World लांच किया इसके बाल लोगों को संबोधित  करते हुए कहा कि  नमस्कार, itv network के फाउंडर और संसद में मेरे साथी कार्तिकेय जी और नेटवर्क की पूरी टीम देश-विदेश से आए सभी अतिथि अन्य महानुभाव देवी और सज्जनों News X और आप सबको बहुत बहुत बधाई देता हूँ।

 

Mar 1, 2025 10:53 IST

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी

Mar 1, 2025 10:20 IST

NXT Conclave 2025 Live Update:न्यूजएक्स वर्ड चैनल का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम में न्यूजएक्स वर्ड चैनल का शुभारंभ करेंगे, जो वैश्विक मीडिया संचार में एक नए युग का संकेत देगा और भारत के मीडिया प्रभाव का विस्तार करेगा।

Advertisement · Scroll to continue