Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

live News

IND vs AUS Live Updates: चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा

India News (इंडिया न्यूज), IND vs AUS Live Updates: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार (4 मार्च, 2025) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इसके लिए टॉस दोपहर 2 बजे होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर होगा। वहीं, अगर आप ओटीटी के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो आपको लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो स्टार एप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर उपलब्ध होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राइवरलरी सबसे पुरानी मानी जाती है। टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी। दुबई में मैच होने की वजह से टीम इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से भारी लग रहा है। टीम इंडिया ने अपने सभी लीग मैचों में शानदार जीत हासिल की है। 

 

 

Mar 4, 2025 21:38 IST

भारत जीता, दुबई में खेलेगा फाइनल

भारत ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। फाइनल मुकाबला दुबई में 9 तारीख को खेला जाएगा। भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन ट्राफी के फाइनल में पहुंचा है।

Mar 4, 2025 21:24 IST

हार्दिक और राहुल क्रीज पर

हार्दिक और राहुल क्रीज पर। भारत को 25 रनों की जरूरत 22 गेंद बाकि।

Mar 4, 2025 20:54 IST

भारत 200 रन के पार

40 ओवर समाप्त! भारत 200 रन के पार, 80 रन बनाकर टिके हुए हैं कोहली।

Mar 4, 2025 20:35 IST

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट गिरा। अक्षर पटेल 27 रन बनाकर आउट। भारत 178 पर 4 । 35 ओवर समाप्त।

Mar 4, 2025 20:07 IST

श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर आउट

श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर आउट! भारत ने 134 रन पर खोया अपना तीसरा विकेट।

Mar 4, 2025 20:01 IST

कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने जमाया अर्धशतक! 25 ओवर में 131 पर 2 भारत।

Mar 4, 2025 19:33 IST

विराट-श्रेयस की साझेदारी

भारत ने गंवाए 2 विकेट, विराट-श्रेयस अय्यर क्रीज पर। दोनों ने पारी को संभाला!

Mar 4, 2025 18:52 IST

भारत को पहला झटका

  1. भारत को पहला झटका, शुभमन गिल सस्ते में आउट। सिर्फ 8 रन बनाकर हुए आउट। भारत 30/1

Mar 4, 2025 18:01 IST

ऑस्ट्रेलिया 264 पर ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवरों में 264 पर ऑलआउट। भारत को 265 रन का लक्ष्य।

Mar 4, 2025 17:57 IST

ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरी। पारी का आखिरी ओवर जारी।

Mar 4, 2025 17:48 IST

ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिरे। एलेक्स केरी 60 रन बनाकर रन आउट।

Mar 4, 2025 17:39 IST

ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा

239 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने झटका दूसरा विकेट।

Mar 4, 2025 17:19 IST

ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे। आखिरी पावर प्ले शुर,. 40 ओवर के बाद 213 पर 6 विकेट।

Mar 4, 2025 16:23 IST

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। जोश इंग्लिश हुए आउट। जडेजा को दूसरी सफलता। स्कोर 144 पर 4 , 27 ओवर समाप्त।

Mar 4, 2025 16:08 IST

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। जडेजा का शिकार बने लबुशेन।

Mar 4, 2025 15:54 IST

ऑस्ट्रेलिया 100 रन के करीब

  1. स्मिथ और लबुशेन डटे। ऑस्ट्रेलिया 100 रन के करीब।

Mar 4, 2025 15:17 IST

ट्रेविस हेड आउट

ट्रेविस हेड आउट 33 गेंदों में बनाए 39। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में ही बनाया अपना शिकार।

Mar 4, 2025 15:14 IST

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। ट्रेविस हेड का कहर जारी।

Mar 4, 2025 14:48 IST

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्टेलिया का पहला विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर के आखिरी गेंद पर कॉनली को आउट किया।

Mar 4, 2025 14:32 IST

पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ शुरू

  1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। मोहम्मद शमी पहला ओवर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेड और कॉनली बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

Mar 4, 2025 14:11 IST

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

 

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, कूपर कोनोली

Mar 4, 2025 14:06 IST

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Mar 4, 2025 14:04 IST

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

  1. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है और अपनी टीम में दो बदलाव किया है।

Mar 4, 2025 10:27 IST

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती 

 

Mar 4, 2025 10:23 IST

ऑस्ट्रेलिया की टीम

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, तनवीर संघा, कूपर कोनोली

Mar 4, 2025 10:22 IST

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

Advertisement · Scroll to continue