A view of the sea

रमजान में सहरी के समय खाएं ये 5 चीजें, दिन भर रहेंगे फुर्तीले

इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में मुसलमान रोजे रखते हैं।

मुसलमान इस महीने के आखिर में अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर मनाते हैं।

रमजान के महीने में रोजे रखने वालों को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहना होता है।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रमजान के दौरान खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपको सहरी में क्या खाना चाहिए।

सहरी के दौरान आप ओट्स और दलिया का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

अंडे में अधिक प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। आप इसे भी खा सकते हैं।

खजूर को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और शरीर में कमजोरी नहीं आने देता।

आप सुबह दही और लस्सी भी पी सकते हैं, इसे डाइट में शामिल करने से शरीर दिनभर हाइड्रेट रहता है।

शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

ये भी देखें