Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

live News

Champions Trophy 2025 Final, IND VS NZ Live: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

India News (इंडिया न्यूज),Champions Trophy 2025 Final:चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें इससे पहले मौजुदा टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं जहां भारत को 44 रन से जीत मिली थी। वहीं टूर्नामेंट में भारत की टीम अजेय रही है। वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ एक  मैच में हार मिली थी। सेमिफाइल में जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल का टिकट पक्का किया था। वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रिका को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

पल-पल की अपडेट के लिए इंडिया न्यूज़ के साथ जुड़े रहे… 

UP बोर्ड परीक्षा 2025 में बड़ा खुलासा, प्रिंसिपल के घर से ‘पेपर सॉल्वर गैंग’ का भंड़ाफोड़, 19 गिरफ्तार

600 मजदूर, ढ़ाई साल का समय…तब बना राजस्थान का ऐतिहासिक मंदिर, भव्यता देख चौंधियां जाएंगी आंखें

Mar 9, 2025 21:52 IST

भारत की 12 साल बाद जीत

भारत ने जीता Champions Trophy 2025 का ख़िताब. 12 साल बाद फिर से किया ट्रॉफी पर कब्ज़ा.

Mar 9, 2025 21:45 IST

12 गेंद 7 रन

12 गेंदों में 7 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:42 IST

भारत ने छठा विकेट खोया

भारत ने छठा विकेट खोया, 15 गेंदों में 11 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:38 IST

18 गेंद 12 रन

18 गेंदों में 12 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:33 IST

24 गेंद 21 रन

24 गेंदों में 21 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:29 IST

30 गेंद 32 रन

30 गेंदों में 32 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:24 IST

36 गेंद 40 रन

36 गेंदों में 40 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:20 IST

46 रनों की जरूरत

भारत को 42 गेंदों पर 46 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:16 IST

हार्दिक पंड्या क्रीज पर

हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए हैं. भारत को 48 गेंदों में 49 रनों की जरूरत है.

Mar 9, 2025 21:14 IST

भारत ने 5वां विकेट खोया

भारत ने 5वां विकेट खोया. जीतने के लिए अब भी 49 रनों की जरूरत है.

Mar 9, 2025 21:10 IST

भारत 200 रन पूरे

भारत 200 रन पूरे, जीत के लिए 50 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 21:05 IST

के एल राहुल क्रीज पर

अय्यर के आउट होने के बाद एल राहुल क्रीज पर बने हुए हैं. भारत को जीनते के लिए अब भी 60 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है.

Mar 9, 2025 21:03 IST

अय्यर 48 रन बनाकर आउट

अय्यर 48 रन बनाकर आउट. सेंटनर को मिला विकेट. भारत के 4 विकेट गिरे. जीतने के लिए अब भी 69 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 20:51 IST

बाल-बाल बचे अय्यर

बाल-बाल बचे अय्यर. पारी के 37वें ओवर में छूटा कैच. भारत को 78 गेंदों में 76 रनों की जरूरत.

Mar 9, 2025 20:36 IST

भारत 150 के पार

भारत 150 के पार पहुंच गया है. श्रेयस और अक्षर पटेल क्रीज पर संघर्ष कर रहे हैं.

Mar 9, 2025 20:16 IST

भारत को तीसरा झटका

रोहित शर्मा 76 रन बनाकर out हो चुके हैं, भारत के अभी सिर्फ 122 रन हैं. अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आये हैं.

Mar 9, 2025 19:50 IST

भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका, कोहली 1 रन बनाकर OUT. ब्रेसवेल का बने शिकार.

Mar 9, 2025 19:49 IST

सुभमन गिल OUT

सुभमन गिल OUT, फिलिप्स ने उड़ते हुए पकड़ा कैच. भारत 106 पर 1 विकेट. कोहली क्रीज पर.

Mar 9, 2025 19:43 IST

रोहित शर्मा और गिल की शतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और गिल की शतकीय साझेदारी हो चुकी है. इसका मतलब है कि भारत बिना किसी विकेट के 100 रन पार कर चुका है. रोहित शर्मा 69 और गिल 29 रन बनाकर  नाबाद हैं.

Mar 9, 2025 19:17 IST

रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, 41 गेंदों में बनाए 50 रन. भारत को दमदार शुरुआत मिल गई है. ICC टूर्नामेंट में यह रोहित शर्मा का पहला पचासा है.

Mar 9, 2025 19:07 IST

स्कोर 50 के पार

भारत का स्कोर 50 के पार, गिल और रोहित शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी.

Mar 9, 2025 19:05 IST

रंग में रोहित शर्मा

7 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 45 रन. 30 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं रोहित शर्मा.

Mar 9, 2025 19:02 IST

शुभमन का कैच छूटा

शुभमन का कैच छूटा, डेरिल मिचेल ने 6 रन पर तपकाया गिल का कैच. भारत का स्कोर 40.

Mar 9, 2025 18:41 IST

भारत की तेज शुरुआत

भारत की तेज शुरुआत,  2 ओवर में बने 22 रन.

Mar 9, 2025 18:33 IST

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू, ओपनिंग पर उतरे रोहित शर्मा और सुभमन गिल.

Mar 9, 2025 18:06 IST

न्यूजीलैंड की ओर से दो बल्लेबाजों के अर्धशतक

न्यूजीलैंड की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। मिशेल ने 63 और ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। शमी और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

Mar 9, 2025 18:05 IST

न्यूजीलैंड की पारी समाप्त

न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए हैं, भारत को जीत के लिए 50 ओवरों में 252 रन बनाने होंगे.

Mar 9, 2025 17:38 IST

डेरिल मिचेल आउट

डेरिल मिचेल आउट, मोहम्मद शमी को मिला अपना पहला विकेट, न्यूजीलैंड 211 पर 6

Mar 9, 2025 17:34 IST

200 के पार न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के 200 रन पूरे हो चुके हैं. ब्रेसवेल और मिचेल पारी को संभाले हुए हैं.

Mar 9, 2025 17:21 IST

मिचेल का अर्धशतक

मिचेल का अर्धशतक डेरिल मिचेल का अर्धशतक पूरा. न्यूजीलैंड की पारी संभाली. 42 ओवर की समाप्ति पर 178 पर 5.

Mar 9, 2025 17:03 IST

न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिरे

न्यूजीलैंड ने अपना 5वां विकेट ग्लेन फिलिप्स के रूप में खो दिया है. फिलिप्स 32 रन बनाकर आउट हुए. स्कोर 38 ओवर में 166 पर 5 विकेट.

Mar 9, 2025 16:20 IST

न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे

न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने टॉम लाथम को भेजा पवेलियन, खुशी से झूम उठे दर्शक। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 114 पर पहुंचा

Mar 9, 2025 16:02 IST

न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे हो चुके हैं. 20 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन हो गया है.

Mar 9, 2025 15:38 IST

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, कुलदीप ने केन विलियमसन को किया चलता. कुलदीप दो ओवर में 2 विकेट ले चुके हैं.

Mar 9, 2025 15:24 IST

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा रचिन रवीन्द्र बोल्ड, कुलदीप ने स्पेल की पहली ही गेंद पर लिया विकेट. 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए रचिन.

Mar 9, 2025 15:15 IST

केन विलियमसन क्रीज पर

दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन क्रीज पर आए

Mar 9, 2025 15:13 IST

विल यंग ​​एलबीडब्लू आउट

वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर विल यंग, ​​एलबीडब्लू आउट!

Mar 9, 2025 15:09 IST

रचिन का एक और कैच छूटा

रचिन का एक और कैच छूटा, इस बार श्रेयस अय्यर थे फील्डर.

Mar 9, 2025 15:06 IST

न्यूजीलैंड का अर्धशतक

7 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने छुआ 50 का आंकड़ा.

Mar 9, 2025 15:03 IST

रचिन का कैच छूटा

रचिन का कैच छूटा, मोहम्मद शमी ने फोलोथ्रू में अपनी ही गेंद पर छोड़ा कैच छोड़ा, हाथ में लगी चोट

Mar 9, 2025 14:55 IST

न्यूजीलैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत

न्यूजीलैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत। 5 ओवर में बिना किसी नुकसान पर बनाए 37 रन।

Mar 9, 2025 14:39 IST

वनडे में किसी कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज़्यादा टॉस हारने वाले खिलाड़ी

12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 - मार्च 2025)* 12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 - मई 1999) 11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 - अगस्त 2013) -वनडे में भारत द्वारा लगातार 15 बार टॉस हारने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं।

Mar 9, 2025 14:35 IST

लगातार 15वां टॉस हारे कप्तान रोहित शर्मा

ये लगातार 15वां मौका है जब रोहित शर्मा टॉस हारे हैं। यानी उन्होंने पिछले 15 मैचों से टॉस नहीं जीता है।

Mar 9, 2025 14:29 IST

बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। विल यंग के साथ रचिन रवीन्द्र पारी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत की और से मोहम्मद शमी ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

Mar 9, 2025 14:10 IST

रोहित शर्मा ने क्या कहा ?

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम यहाँ काफी समय से हैं, पहले बल्लेबाजी की है और पहले गेंदबाजी की है, अब हमें बाद में बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसमें बहुत बदलाव नहीं आया है, हमने लक्ष्य का पीछा किया है और जीत भी हासिल की है। इससे आपको बहुत आत्मविश्वास मिलता है, खेल से टॉस दूर हो जाता है। दिन के अंत में, जो मायने रखता है वह यह है कि आप कितना अच्छा खेलना चाहते हैं। हमने ड्रेसिंग रूम में यही बात कही है, टॉस की चिंता न करें और बस अच्छा खेलें, यही हमने किया है और हमें आज भी यही करना है। पिछले कई सालों से न्यूजीलैंड एक बहुत अच्छी टीम रही है, वे आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। हमारे लिए चुनौती अब उनके खिलाफ अच्छा खेलना है। हमारे लिए भी यही टीम है।

Mar 9, 2025 14:09 IST

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ

Mar 9, 2025 14:08 IST

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Mar 9, 2025 14:07 IST

सेंटनर ने क्या कहा ?

टॉस जीतने के बाद से न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है, जैसा कि हमने एक सप्ताह पहले भारत के खिलाफ खेला था। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि क्या होता है। जाहिर है कि कुछ नीली शर्ट, शानदार माहौल, शानदार मैदान की उम्मीद थी। पाकिस्तान में जो मिला, उससे थोड़ा अलग होने जा रहा है। हमने देखा कि भारत कैसे खेला और उन्हें इससे क्या मिला। उम्मीद है कि बाद में यह थोड़ा धीमा हो जाएगा।

Mar 9, 2025 14:04 IST

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Mar 9, 2025 11:05 IST

फाइनल में पिच कैसी होगी?

इस मैच में इस्तेमाल की जाने वाली पिच स्पिन फ्रेंडली होने वाली है, जैसा कि अब तक देखा गया है। इस टूर्नामेंट के दौरान दुबई में 4 मैच खेले गए हैं और ये सभी मैच लो स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमें ज्यादा से ज्यादा स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरना चाहेंगी।

Mar 9, 2025 10:57 IST

25 साल बाद फाइनल में टक्कर

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 25 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टकराएंगी. इससे पहले साल 2000 में ये दोनों टीमें भिड़ी थीं. तब न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी थी और खिताब अपने नाम किया था.

Mar 9, 2025 10:56 IST

भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

Mar 9, 2025 10:54 IST

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओरौर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी.

Advertisement · Scroll to continue