भाररतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक मनोज तिवारी के आवास पर होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और पारंपरिक होली के रंग में सराबोर हो गईं। महिलाओं ने मनोज तिवारी के लोकप्रिय गानों पर जमकर डांस किया और होली के रंगों से एक-दूसरे को सराबोर किया।