A view of the sea

कुछ लोगों को क्यों लगती है ज्यादा गर्मी? जानें इसके पीछे की वजह 

कुछ लोगों को ज्यादा ही गर्मी लगती है, उनको जितनी मर्जी हवा मिले पर पसीना आना बंद नहीं होता। 

लेकिन आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है। आइए आज हम आपको बताते है।

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है,  उनका शरीर एनर्जी बर्न करता है, जिससे शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा होती है।

जिन लोगों के शरीर में ज्यादा चर्बी होती है और गर्मी बाहर निकलने में दिक्कत होती है। उन लोगों को ज्यादा  गर्मी लगती है।

जब शरीर में पानी की मात्रा कम होती है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाता है। उससे भी गर्मी लगती रहती है।

ज्यादा  मसालेदार खाना खाना, कम पानी पीना और योग या जिम न जाना ऐसा करने से भी शरीर गर्म रहता है। 

ये भी देखें