India News(इंडिया न्यूज), PM MODI: लोकसभा चुनाव का छठा चरण पूरा हो चुका है। 1 जून को सातंवा और आखिरी चरण मतदान होना है। इसके बाद 4 जून को नतीजे जारी किए जाएंगे। वहीं सभी पार्टियां अपनी आखिरी कोशिश करने में जुटी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए रविवार के छुट्टी को लेकर बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि मेरे एक मित्र मुझे बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया था। ये शब्द झारखंड की जनता ने दिया है। हमारे देश में रविवार को छुट्टी रहती है। जब यहां अंग्रेजों का शासन था, तब ईसाई समुदाय छुट्टी (रविवार को) मनाता था। तभी से यह परंपरा शुरू हुई। रविवार का दिन हिंदुओं से नहीं, बल्कि ईसाई समाज से जुड़ा है। यह 200-300 वर्षों से चला आ रहा है। अब उन्होंने रविवार की छुट्टी वाले दिन एक जिले में यह कहकर ताले लगवा दिए कि शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। अब ईसाइयों से भी टकराव होने लगा है। क्या हो रहा है? इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे फैसला आपका में इस मुद्दे को लेकर जनता से कुछ सवाल किया है। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार है।
पीएम मोदी ने रविवार की छुट्टी का नाता ईसाई धर्म से जोड़ा है, इस पर आपकी राय
- चुनावी मुद्दा- 20%
- धार्मिक मुद्दा- 7%
- कोई मुद्दा नहीं- 65%
- कह नहीं सकते- 8%
क्या भारत में साप्ताहिक छुट्टी का दिन बदल दिया जाना चाहिए ?
- हाँ- 18%
- नहीं- 81%
- कह नहीं सकते- 1%
आपके लिहाज़ से भारत में साप्ताहिक छुट्टी का दिन क्या हो?
- रविवार- 77%
- शुक्रवार- 4%
- मंगलवार- 5%
- कोई भी दिन- 14%
रविवार की छुट्टी बदलने का काम कौन सी पार्टी कर सकती है ?
- बीजेपी- 34%
- कांग्रेस- 9%
- क्षेत्रीय पार्टियाँ- 14%
- कह नहीं सकते- 43%