India News (इंडिया न्यूज़), 2023 KTM 200 Dukeनई दिल्ली: केटीएम इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी 2023 200 ड्यूक को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपए है। यह मौजूदा 200 ड्यूक से 200 रुपये अधिक है। भारत में 200 ड्यूक कटीएम का पहला प्रोडक्ट। साथ ही यह यहां सबसे लंबे समय तक बिकने वाला केटीएम मॉडल है।

ये हुआ बदलाव

2023 KTM 200 Duke, PC- Social Media

केटीएम ने इस बाइक में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इसमें बहुत सारी चीजें पहले की तरह दिखाई देंगी। हालांकि मुख्य कॉस्मेटिक बदलाव के तहत इसके हेडलैंप को पूरी तरह से एलईडी कर दिया गया है।

ब्रेकिंग और कलर ऑप्शन

2023 KTM 200 Duke, PC- Social Media

इस हाई-परफॉर्मेंस बाइक में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल एबीएस और यूएसएफफोर्क है। साथ ही रियर में मोनोशॉक, ट्यूबलेस टायर, अलॉय व्हील, अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलता रहेगा। अपडेटेड 2023 केटीएम 200 ड्यूक द कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और डार्क सिल्वर मेटैलिक कलर शामिल हैं।

इंजन

2023 केटीएम 200 ड्यूक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन 24bhp और 19.2Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें क्विक शिफ्टर ऑप्सन नहीं मिलता है। हालांकि यह सुविधा केटीएम 390 में दी गई है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले लीक हुए गूगल पिक्सल 8 के स्पेक्स, मिलेगा यह खास फीचर