India News (इंडिया न्यूज़), AI Voice Scam: आजकल हम अक्सर साइबर क्राइम की खबरों से दो चार होते रहते हैं। अब एआई ने अपराधियों को जैसे पर दे दिये हों। जब से मार्केट में AI की एंट्री हुई है। तब से साइबर अपराध भी और तेजी से फलने फूलने लगा है। अब अपराधी इसकी मदद से नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। अपराधी एआई की मदद से किसी भी व्यक्ति की हूबहू आवाज जनरेट करके लोगों से बात कर। उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं।
ताजा मामला
इसी से जुड़ी एक घटना हाल ही में सामने आई है। जिसके अनुसार एक महिला ने इस स्कैम में अपने लाखों रुपये गवा दिए। महिला की उम्र 59 बताई जा रही है। अपराधी महिला को एआई वॉयस के जरिए ठग कर लगभग 1.5 लाख रुपये चपत कर लिए। ऐसे एक नहीं कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें अपराधी संबंधी होने का दावा कर लूट मचा रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी सावधान रहें। कैसे अपनी रक्षा कर सकते हैं आईए जानते हैं।
Ai Voice Scam के बारे में
- AI वॉयस स्कैम एक अपराध है।
- इसमें अपराधी किसी भी व्यक्ति की आवाज की ऑडियो जनरेट Ai की मदद से करते हैं।
- जनरेट हुई आवाज इतनी सच्ची लगती है कि उसे पहचानना आसान नहीं है।
- स्कैमर्स इसकी मदद से लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी देने और पैसे भेजने के लिए बरगला रहे हैं।
ऐसे करें अपनी सुरक्षा
- कॉल पर आवाज को ध्यान से पढ़ें।
- पहचान होने के बाद ही अपनी जानकारी दें।
- कॉल करने के साथ ही अगर कोई आपसे पैसे या पर्सनल जानकारी मांग रहा है तो यह स्कैम हो सकता है।
- शक होने पर तुरंत कॉल काट दें।
- कंपनी से इसकी जांच करवाएं।
यह भी पढ़ें:-