India News (इंडिया न्यूज), G20 Summit 2023: इस वक्त पूरे देश में जी 20 सम्मेलन की तैयारी अपने चरम पर है। मेहमानों का आगमन भी शुरू हो चुका है। बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 9 और 10 सितंबर को बैठक होनी है। चुकी भारत के लिए यह बहुत अहम पल है इसलिए सरकारी की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई, संस्कृती हर पहलू पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

विदेशी मेहमानों को भारत के हाई-टेक टेक्नोलॉजी से रुबरु करवाने का खासा इंतजाम किया गया है। विदेशी मेहमान भारत के बारे में हर छोटी से बड़ी जानकारी ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ से जान पाएंगे। जिसे भारत मंडपम में बनाया गया है।

भारत मंडपम के हॉल 4 और 14 में डिजिटल इंडिया अनुभव क्षेत्र में एक खास AI चैटबॉट भी इनस्टॉल किया गया है। यह चैटबॉट विदेशी मेहमानों को
उनके सवालों के जवाब भगवद गीता के आधार पर देगा यानि मेहमान अपने जीवन े जुड़ी समस्याओं का समाधान जान पाएंगे।

Ask GITA चैटबॉट

जानकारी के अनुसार Ask GITA चैटबॉट को डिजिटल जोन में इनस्टॉल कर दिया गया है। Ask GITA चैटबॉट की मदद से मेहमान अपने जीवन से जुड़ी हर समस्या का हल जान पाएंगे। यह चैटबॉट भगवत गीता के आधार पर जानकारी देगा। सवालों का जवाब का इंग्लिश और हिंदी में जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-