इंडिया न्यूज़, Gadgets news in Hindi : VIP नंबर का क्रेज जितना पहले था उतना ही आज भी है। एक VIP नंबर के लिए लोग लाखो रूपये तक खर्च कर देते है। इसका एक फायदा यह है कि यह ऐसे कुछ नंबरों का कॉम्बिनेशन होता है जिन्हे याद रखना बहुत आसान हो जाता है।
लेकिन क्या कभी अपने सोचा था की आप एक VIP नंबर को फ्री में भी ले सकते है। हाँ अपने सही सुना आप एक VIP नंबर को फ्री में ले सकते है। आइये आगे हम आपको लेख में बताते है यह कैसे संभव है।
यदि पहले आप VIP नंबर लेना चाहते तो कंपनी आपसे लाखो रूपये वसूलती लेकिन अब ऐसा नहीं है एक कंपनी ऐसी है जो आपको फ्री में VIP नंबर दे रही है। और वह कंपनी है Vodafone-Idea की जहा से आप जब चाहे फ्री VIP नंबर ले सकते है। आप इसे आसानी से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले Vodafone-Idea की वेबसाइट पर जाना होगा।
यहाँ जानिए कैसे ले Free VIP Number
- Vodafone-Idea की ऑफिशियल वेबसाइट को आप https://www.myvi.in/ अपने मोबाइल के ब्राउजर में भी ओपन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको इसके टॉप पर दिए गए कई ऑप्शन्स में से New Connection पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको कई तरह के ऑप्शन दिखेंगे जिसमें आपको Fancy Number के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आप प्रीपेड या पोस्टपेड कैसा नंबर चाहिए इसके बारे में जानकारी देनी होगी।
- फिर आपको अपने एरिया का पिनको़ड देना होगा।
- आपके एरिया में ये सर्विस उपलब्ध होने पर आपके घर पर नंबर फैंसी नंबर की डिलीवरी की जाएगी।
- फिर आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर देना होगा।
- फिर आपको कई नंबर दिखाएंगे जाएंगे जिसमें से आपको अपना मनपसंद नंबर सेलेक्ट करना होगा।
- आप तीन अंकों का कोई नंबर देकर भी VIP नंबर सर्च कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको मोबाइल प्लान सेलेक्ट करना होगा और सिम डिलीवरी के लिए एड्रेस देना होगा।
- प्लान का पेमेंट करने के बाद आपके घर पर VIP नंबर पहुंचा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : हरियाणा स्मार्ट इलेक्ट्रिक मीटर के ज़रिये अब बिजली का कंट्रोल रहेगा आपके हाथ में
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube