India News (इंडिया न्यूज), Elon musk wants Biometric Data: आज साइबर अपराध अपने चरम पर है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को डर बना रहता है कि ना जाने कब क्या हो जाए उनका कब पर्सनल जानकारी लीक हो जाए।

ऐसे में Elon Musk एक्स (ट्विटर) यूजर्स से उनका biometric डेटा, पूर्व नौकरी की जानकारी की मांग कर रहे हैं। मस्क की इस मांग से  बहुत से लोग सवाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि मस्क पहले से ही डेटा कलेक्शन को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं।
जुलाई की ही बात करें तो  मस्क की एक्स कॉर्प को उसके डेटा संग्रह प्रथाओं पर अमेरिका में कानूनी कार्रवाई से होकर गुजरना पड़ा था। अब मस्क ने कंपनी की प्राइवेसी एंड पॉलिसी में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं। जानते है उस बदलाव के बारे में।

जॉब पाने में मददगार

मस्क लोगों से  उनका निजी डेटा की मांग कर रहे हैं। जिसके तहत  उनका बायोमेट्रिक डेटा और रोजगार इतिहास मांग रहे हैं। मस्क की माने तो  वो लोगों को उनकी जानकारी की मदद से प्लेटफार्म पर सही जॉब पाने में मदद करेंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि एक्स पर जॉब पाना कैसे संभव है। तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल, कंपनी के द्वारा वेरिफाइड आर्गेनाईजेशन के लिए जॉब लिस्टिंग फीचर लॉन्च किया गया है। इसकी हेल्प लेकर कंपनियां अपने प्रोफाइल पर जॉब को लेकर अपडेट दे सकती हैं जैसे वैकेंसी के बारे में। लिंकडीन का नाम आपने सुना होगा। थोड़ा उसी से मिलता जुलता होगा।

कब  लागू होगी नई पॉलिसी

कंपनी ने अपनी अपडेटेड प्राइवेसी एंड पॉलिसी में बताया है कि  हम “आपकी सहमति के आधार पर, सेफ्टी, सुरक्षा और पहचान उद्देश्यों के लिए आपकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकते हैं”। जानकारी के अनुसार , नई पॉलिसी 29 सितंबर से लागू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:-