India News (इंडिया न्यूज), Instagram: अब इंस्टाग्राम (Instagram) ने खुद को केवल मनोरंजन के साधन तक ही सीमित नहीं रखा है। यूजर्स के लिए यह मोटी कमाई का जरीया हो गया है। अगर आप भी इंस्टाग्राम से मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए हम बहुत ही आसान तरीका लेकर आए हैं। इससे आपके फॉलोवर्स भी बढ़ जाएंगे और लाखों में कमाई होगी। कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स ऐसे हैं जिन पर केवल 50 वीडियो अपलोडेड हैं। लेकिन इसके बाद भी उसके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स बने हुए हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ 50 वीडियो से कैसे मुमकिन है। ऐसा आप भी कर सकते हैं। जानते हैं कैसे।
कैसे बढ़ाएं इंस्टा पर Followers
- सबसे पहले Instagram पर एक नया पेज क्रिएट करें।
- अब गूगल पर जाकर Pixabay सर्च कर लें।
- यहां से फ्री इमेज और वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां Choose Media Type में जाकर वीडियो पर टैप कर लें।
- वीडियो सेक्शन में Nature सिलेक्ट करें।
- ऊपर फिल्टर का ऑप्शन दिखेगा उसपर टैप करें।
- फिर Orientation में जाकर वर्टिकल ऑप्शन चुने
- अब अप्लाई पर क्लिक कर ले।
- इसके बाद आपको वीडियो वर्टिकल ऑप्शन में मिल जाएगा।
- पसंद की वीडियो पर टैप करें।
- वीडियो को डाउनलोड करें।
- अगले चरण में वीडियो के साथ कोई भी अच्छा ऑडियो क्लिप एड कर वीडियो को पोस्ट कर दें।
- इसकी के साथ आपको ऐसे ही लगातार वीडियो को पोस्ट करना है।
- ऐसे Instagram Followers आपके बढ़ न जाएंगे।
- जैसे ही फॉलोअर्स बढ़ेंगे इसके बाद स्पॉन्सरशिप या फिर ब्रैंड प्रमोशन के जरिए इंस्टाग्राम से लाखों में कमाई कर सकते हैं।
Also Read:-