India News (इंडिया न्यूज़), Android logo changed, नई दिल्ली: आजकल पूरी दुनिया 3D लोगो की दिवानी है। बदलते जमाने के साथ लगभग सभी कंपनियां अपने 3D लोगो को लॉन्च करने में जुटी हैं। अब दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। कंपनी ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का लोगो बदल दिया है। इसमें एंड्रॉयड के ‘A’ को कैपिटल लेटर, जबकि आइकॉनिक ग्रीन रोबोट को 3D में पेश किया गया है। गूगल ने CES 2023 और I/O 2023 में 3D रोबोट को शोकेस किया था। हालांकि इसमें एंड्रॉयड स्मॉल लेटर में ही लिखा था।
New Android 3D robot head, PC- Social Media
इससे पहले गूगल ने 2019 में एंड्रॉयड की पहचान बदलने की घोषणा की थी। अब लगभग चार साल बाद कंपनी ने दोबारा मोबाइल ओएस का लोगो बदला है।
राउंड शेप में आया Android शब्द
गूगल के अपडेट्स पर नजर रखने वाले पोर्टल 9to5Google ने लोगो के बदलने की जानकारी दी है। अमेरिकी टेक कंपनी ने लोगो के वर्ड और रोबोट हेड दोनों में बदलाव किए हैं। नए लोगो में एंड्रॉयड के ‘A’ को कैपिटल, जबकि ‘n’ और ‘r’ को राउंड शेप दी गई है। यह राउंड शेप 2008 के लोगो की याद दिलाता है।
एड में दिखा नया लोगो
New android logo in ad, PC- Social Media
एंड्रॉयड के इस नए लोगो को एक एडवर्टाइजमेंट में दिखाया गया है। इसे अपडेटेड वर्ड्स और 3D रोबोट हेड के साथ सैमसंग डिवाइस पर फर्स्ट पार्टी ऐप्स से संबंधित एड में दिखाया गया है। इनमें खासतौर पर Samsung Galaxy S23 Ultra और Galaxy Z Flip 4 शामिल हैं।
नए लोगो से बनेगी नई पहचान
गूगल ने कंफर्म किया है कि वो अब एंड्रॉयड के लिए नए लोगो का इस्तेमाल करगी। इससे वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पहचान यानी ‘न्यू ब्रांड आइडेंटिटी’ दिखा रहा है। CES बूथ और डिजिटल-बैनर एड जैसे कैंपेन में ऐसा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
- पेश हुईं ट्रॉयम्फ-बजाज की दो नई बाइक्स, 5 जुलाई को भारत में होंगी लॉन्च
- भारतीय टीवी बाजार में कोडक का कमाल, पेश किए आठ नए स्मार्ट टीवी