India News, (इंडिया न्यूज), Google Layoff: गूगल में काम करने वाले 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी संकट में है। दरअसल कंपनी एक साल बाद फिर से बड़ी छंटनी करने वाली है। गौरतलब हो कि करीब एक साल पहले तक गूगल ने ऐतिहासिक छंटनी के तहत 12,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एक बार फिर से  खबर आ रही है कि कंपनी इतिहास दोहरा सकती है। इसके पीछे की वजह है AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सक्रीयता। चलिए जानते हैं कैसे।

सुंदर पिचाई ने क्या कहा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचई (Sundar Pichai) ने कहा था कि ‘छंटनी की प्रक्रिया (Google Layoffs) को कंपनी ने ठीक तरीके से नहीं किया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने छंटनी को कंपनी के भविष्य के लिए बहुत जरूरी कदम बताया था। इसे जायज ठहराया था। उनका के अनुसार ‘अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आगे जाकर गूगल को बहुत दुष्परिणाम देखने को मिलते।’ जान लें कि इस साल के शुरुआत में ही बड़ी छंटनी की गई थी। उसके बाद से किसी को नहीं निकाला गया था।

गूगल में क्या होने वाला है

रिपोर्ट है कि  पिछले हफ्ते  ही एक बैठक हुई थी। जिसमें  गूगल अमेरिका एंड ग्लोबल पार्टनर्स के प्रेसिडेंट सॉन डाउनी (Sean Downey) ने एड सेल्स टीम को रीस्ट्रक्चर करने के प्लान को पेश किया था। लेकिन उन्होंने मीटिंग के दौरान छंटनी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। लेकिन  कर्मचारियों के बीच आशंका फैली हुई है कि छंटनी हो सकती है।

क्या है छंटनी की वजह

दिग्गज टेक कंपनी  गूगल लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश करती आ रही है। इतना ही नहीं कंपनी मशीन लर्निंग का इस्तेमाल एड परचेज में भी कर रही है। यही कारण है कि  एआई के इस्तेमाल से हर जगह लोगों की नौकरियों  पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन अब तक कंपनी की ओर से इस पर जानकारी नहीं दी गई है।

Also Read:-