इंडिया न्यूज़, Tech News : गूगल आपके जीवन में आपके जीवन को और भी बेहतर बनाने और आपको अधिक जानकारी से अवगत करने के लिए है। यदि बात करे गूगल मैप्स की तो ये उसी प्रकार के डाटा से भरा हुआ है जो आपके जीवन को आसान बना देता है। जैसे ट्रैफिक जाम, स्पीड ट्रैप, सड़क बंद होने के बारे में चेतावनी देता है और यहां तक कि इससे आप सबसे अधिक महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकता है जैसे इको फ्रेंडली वेज़।
आपको बता दे गूगल मैप आपको यह तो बता देता था कि आप कैसे टोल से बचे लेकिन मैप्स के पास यह बताने का कोई तरीका नहीं था कि वास्तव में टोल की लागत क्या हो सकती है। लेकिन अब शुक्र है यह ऑप्शन भी आप प्राप्त कर सकते है क्योंकि टोल की कीमतें लाइव होने लगी हैं।
Google Map पर प्राप्त करे लाइव कीमत
Google ने सबसे पहले इस फीचर की घोषणा इस साल अप्रैल में की थी। उस समय, कंपनी ने कहा था कि वह यात्रियों के लिए टोल सड़कों और नियमित सड़कों के बीच चुनाव को आसान बनाने के लिए एक मार्ग में टोल मूल्य दिखाने के लिए सुविधा शुरू कर रही थी। कंपनी ने कहा था कि “हम टोल पास या अन्य पेमेंट मेथड्स का उपयोग करने की कॉस्ट जैसे कारकों को देखेंगे, यह सप्ताह का कौन सा दिन है, साथ ही उस स्पेसिफिक टाइम पर टोल कितना खर्च होने की उम्मीद है जब आप इसे पार करेंगे,”।
यह फीचर Android और iOS डिवाइस में उपलब्ध
जहां तक उपलब्धता का सवाल है, Google ने कहा कि यह फीचर अमेरिका, भारत, जापान और इंडोनेशिया में लगभग 2,000 टोल सड़कों के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इस फीचर को और देशों में रोल आउट करना शुरू करेगी। साथ आपको यह भी बता दे कि पहुंच वर्तमान में Android और iOS डिवाइस पर मैप्स तक सीमित है, और हमने अभी तक वेब पर मैप्स पर टोल डेटा लाने के बारे में कुछ नहीं सुना है।
एक फीचर और हुआ ऐड ?
हाल ही में, Google ने मैप्स में एक अलग फीचर रोल आउट किया है जो उपयोगकर्ताओं को अपने क्षेत्र में वायु गुणवत्ता (Air Quality) के बारे में अलर्ट प्रदान करेगा। वायु गुणवत्ता का इंडेक्स दिखाने के अलावा, यह सुविधा अन्य डिटेल्स भी दिखाएगी जैसे हवा कितनी स्वस्थ (या अस्वस्थ) है, बाहरी गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन, जब जानकारी अंतिम बार अपडेट की गई थी, और अधिक जानने के लिए लिंक। यह सुविधा अमेरिका में Google मैप्स के Android और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़े : MapmyIndia और ISRO ने भारत को डीटेल्ड 3D मैप्स प्रदान करने के लिए मिलाया हाथ
ये भी पढ़े : Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस Realme V20 5G लॉन्च, जानिए कीमत और ख़ास फीचर्स
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube