India News,(इंडिया न्यूज),Honda Motors: होंडा मोटर अपने शानदार बनावट के लिए जानी जाती है। वहीं अब होंडा मोटर अब भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी दोबारा हासिल करने के कोशिशों में जुटी हुई है। जिसके बाद अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह कुछ रणनीतिक कदम उठा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, होंडा मोटर अब भारतीय बाजार में केवल तीन मॉडल अमेज़ कॉम्पैक्ट सेडान, सिटी सेडान और एलिवेट मिड-साइज़ एसयूवी की बिक्री करती है। जिसके बाद हाल ही में लॉन्च किए गए एलिवेट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, होंडा का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में अपनी बिक्री को 35 प्रतिशत तक बढ़ाना है।
कंपनी सीईओ ने दी जानकारी
जानकारी के लिए बता दें कि, इन कार के लिए एक ऑनलाइन मीडिया प्रकाशन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, एशियाई होंडा मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ और एशिया और ओशिनिया के क्षेत्रीय संचालन प्रमुख तोशियो कुवाहरा ने भारत के लिए होंडा की विस्तार योजनाओं पर चर्चा की। उन्होने बताया कि, कंपनी का लक्ष्य 2030 तक पांच नए उत्पादों को पेश करके अपने मॉडल लाइनअप को मजबूत करने का है।
इन सभी मॉडल के तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट में आने की संभावना है। इसके साथ ही कुवाहरा ने खुलासा किया कि कंपनी का पहला ध्यान अपने वाहन की पेशकश को इलेक्ट्रिक करने पर होगा। अगले तीन वर्षों के भीतर होंडा अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी. होंडा की नजर 2040 तक ग्लोबल लेवल पर कार्बन न्यूट्रिलिजेशन प्राप्त करने पर है, और कंपनी ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2030, 2035 और 2040 के लिए योजनाएं तैयार की हैं।
ये भी पढ़े
- Israel-Hamas War: हमास ने जारी किया तीन महिला बंधकों का वीडियो, इजरायल ने दी प्रतिक्रिया
- Honeytrap: राजस्थान का युवक बना हनी ट्रेप का शिकार, भेजता था खुफिया जानकारी