India News (इंडिया न्यूज़), India Mobile Congress 2023: मिशन चंद्रयान-3 के सफल हो जाने के बाद हाल ही में गगनयान मिशन का सफल प्रक्षेपण कर ISRO ने कमाल कर दिया। अब एक बार फिर से इसरो ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा है। दरअसल 27 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) के 7वें एडिशन का आगाज हुआ। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इवेंट में कई सारे स्टॉल लगे थे जिसका प्रधानमंत्री ने निरीक्षण किया जैसे कि जियो, एयरटेल आदी। साथ ही भविष्य की तकनीक की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार इस बार इंडियन मोबाइल कांग्रेस इवेंट में 400 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। ये लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इंडियन मोबाइल कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस दौरान इसरो की स्टॉल काफी चर्चा में रही। आइए जानते हैं क्यों।
ISRO की स्टॉल
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इसरो सैटेलाइट बेस्ड प्रोडक्ट्स को पेश किया था। आपको बता दें ये कार्यक्रम 27 से 29 अक्टूबर तक चलेगा।
मछुआरों के लिए खास
जान लें कि मछुआरों के लिए खास टेक्नोलॉजी तैयार किय़ा गया है। इसकी मदद से आपातकालीन स्थिति में या पानी में डूबने की स्थिति में डिस्ट्रेस कॉल्स कोस्ट गार्ड तक पहुंच पाएंगे। साथ ही ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए भी नई तकनीक तैयार की गई है।
Also Read:-
- Google ने दिया बड़ा औजार, यूजर्स खुद करेंगे अश्लील कंटेट पर उससे वार, देखें कैसे
- Elon Musk ने X यूजर्स के लिए जारी किया नया फरमान, अब चुकाने होंगे इतने पैसे