India News (इंडिया न्यूज़), Mahindra Electric SUVsनई दिल्ली: महिंद्रा ने 15 अगस्त, 2022 को 5 नई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किए थे। इन फ्यूचरिस्टिक कारों को कंपनी की XUV और BE सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया जाएगा। इंडियन एसयूवी स्पेशलिस्ट महिंद्रा XUV के नेमप्लेट के साथ XUV.e8 और XUV.e9 को मार्केट में उतारेगी। वहीं BE के नाम से BE.05, BE.07 और BE.09 कारें आयेंगी। इन पांचों कारों की लॉन्चिंग 2024 के अंत से शुरू हो जाएगी।
महिंद्रा नई एसयूवी को न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर डेवलप करेगी। Born-EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी XUV.e8

Mahindra XUV.e8, PC- Social Media

महिंद्रा की 5-डोर थार, XUV300 फेसलिफ्ट और बोलेरो नियो प्लस समेत कई एसयूवी की टेस्टिंग जारी है। इसके अलावा कंपनी XUV.e8 और BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग भी शुरू कर चुकी है। बता दें कि महिंद्रा XUV.e8 को XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर पेश करेगी।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की टाइमलाइन

Mahindra BE.05 SUV, PC- Social Media

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्चिंग 2024 से शुरू हो जाएगी। महिंद्रा सबसे पहले दिसंबर 2024 में XUV.e8 को लॉन्च करेगी। इसके बाद अप्रैल 2025 में XUV.e9 मार्केट में आएगी। वहीं BE के नाम से पहली एसयूवी BE.05 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसके एक साल बाद अक्टूबर 2026 में कंपनी BE.07 को लॉन्च करेगी। महिंद्रा इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में 60-80 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है। ये सभी कारें RWD और AWD सिस्टम के साथ आयेंगी।

टाटा की बढ़ेगी चुनौती

भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एकतरफा राज है। कंपनी अपनी नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और टियागो ईवी को साथ ईवी कार मार्केट के बड़े हिस्से पर कब्जा रखती है। महिंद्रा ने हाल ही में टाटा से मुकाबला करने के लिए XUV400 EV को लॉन्च किया था। ऐसे में अब महिंद्रा की 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने के बाद दोनों कंपनियों में जबरदस्त मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें- इन्फिनिक्स ने लॉन्च किया 108MP वाला सस्ता फोन, जानें क्या हैं फीचर्स