India News (इंडिया न्यूज), Mahindra Thar: साल 2024 में कई शानदार गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी। उन्ही में से एक है भारत में लॉन्च होने वाली महिंद्रा की थार 5 डोर। जिसकी चर्चा बहुत तेजी से हो रही है। भारत में एसयूवी 3 डोर थार मौजूद है। कहा जा रहा है कि इसकी तुलना में महिंद्रा थार 5-डोर काफी प्रीमियम मॉडल दिखती है। नए मॉडल में ज्यादा डोर तो होंगे ही साथ में अधिक सुविधाएं भी हैं। जानते हैं उनके फीचर्स के बारे में।
फीचर्स पहले से ज्यादा
- संभावना है कि Mahindra Thar 5-Door में रियर कैमरा हो सकता है।
- जो लोग सनरूफ पसंद हैं उनके लिए भी यह बेस्ट है।
- बड़ी टचस्क्रीन हो सकती है।
- लंबाई ज्यादा होगी।
- वजन में भी इजाफा हुआ है। अधिक वजन के कारण इसे ढोने के लिए अधिक पावर की आवश्यकता पड़ेगी।
- थार 3 डोर से अधिक पावरफुल डीजल इंजन इसमें होने की उम्मीद है।
- थार 5 डोर में अधिक पावरफुल डीजल इंजन के साथ ड्राइव मोड मिल सकता है।
थार 5 डोर को भारत में आने में समय लग रहा है लेकिन उम्मीद है कि अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। थार 5 डोर को 4×4 के साथ लॉन्च होने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें:-
- शिखर सम्मेलन में शीरकत करने को तैयार ये लग्जरी गाड़ियां, देखें लिस्ट
- नई रॉयल एनफील्ड बुलेट लॉन्चिंग को तैयार, जाने क्या है खास