India News (इंडिया न्यूज़), Moto G84 5G: जो लोग Moto के नए फोन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। आज Moto G84 5G फोन को भारत में लॉन्च कर किया जा सकता है।
इस फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर पहले ही लिस्टेट है। बता दें कि इस नए मॉडल से जुड़ी कई जानकारी सार्वजनिक हो चुकी है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार लॉन्च से पहले ही मोटो जी84 5जी फोन की कीमत भी सामने आ गई है।
स्पेसिफिकेशन
- 14 5G Bands
- 6.55″ 120Hz pOLEDDisplay
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP OIS Camera
- 33W 5,000mAh Battery
Moto G84 5G प्राइस !
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Reliance Digital स्टोर पर मोटो जी84 5जी फोन को लिस्ट किया गया था।
इसकी कीमत की बात करें तो 19,999 रुपये बताया गया था। इस वेबसाइट पर मोटोरोला फोन को Cosmic Black कलर के साथ शो किया गया था।
बता दें कि इस जानकारी के लीक होने के बाद रिलायंस डिजिटल स्टोर का यह पेज अब हटा लिया गया है। वहीं माना जा रहा है कि आज यानि 1 सितंबर को मोटो जी84 5जी फोन इसी कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-
- X और YouTube पर एप्पल का कस्टमर सपोर्ट खत्म! जाने कब हो सकता बदलाव
- WhatsApp का नया फीचर, करेगा IP address को प्रोटेक्ट