India News (इंडिया न्यूज़), National Doctors’ Dayनई दिल्ली: आज यानी एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस है। हर साल जुलाई महीने की पहली तारीख को डॉक्टर्स और उनके समर्पण के लिए राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले 10 साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बदलाव हुए हैं। उनमें से एक बदलाव यह भी है कि अब आप घर बैठे भी डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। इसके लिए कई ऐप्स भी उपलब्ध हैं। इस खास मौके पर हम आपको पांच ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्ट कर सकते हैं।

Practo

टेलीमेडिसिन ऐप की लिस्ट में Practo का नाम काफी प्रसिद्ध है। इसमें मेडिकल डायरेक्ट्री भी है। इस ऐप से आप ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्ट भी कर सकते हैं।

Lybrate

दूसरा लोकप्रिय ऐप Lybrate एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इस ऐप से भी अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। साथ ही आप इस ऐप से लैब टेस्ट की भी बुकिंग कर सकते हैं। इसमें सवाल-जवाब का एक फोरम भी है। 2,500 रुपये में इस ऐप का एक साल का मेंबरशिप भी लिया जा सकता है।

Apollo 24×7

अपोलो हेल्थकेयर के Apollo 24×7 ऐप से आप 80 स्पेशलिस्ट डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्ट कर सकते हैं। इसके जरिए डॉक्टर से सीधे बात भी की जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि Apollo 24×7 पर एक बार डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद अगले सात दिनों तक फ्री कंसल्टेशन मिलती है।

Redcliffe

इस लिस्ट में Redcliffe भी एक बढ़िया ऐप है। हालांकि यह डॉक्टर से कंसल्टेशन के लिए नहीं है। इससे आप घर बैठे किसी भी तरह के टेस्ट की बुकिंग कर सकते हैं। Redcliffe घर से सैंपल इकट्ठा करता है। इस पर अक्सर प्रोमो ऑफर चलते रहते हैं। साथ ही 99 रुपये में एक साल के लिए वीआईपी मेंबरशिप भी ली जा सकती है। मेंबरशिप के बाद प्रत्येक बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Doctor 24×7

Doctor 24×7 ऐप को खासतौर पर फोन पर डॉक्टर से कंसल्टेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए एक बार बुकिंग के बाद अगले तीन दिनों तक फ्री कंसल्टेशन की सुविधा मिलती है। Doctor 24×7 ऐप पर पहला कंसल्टेशन फ्री है। उसके बाद कंसल्टेशन चार्ज 100 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक है।

यह भी पढ़ें-