India News (इंडिया न्यूज़), Navratri Whatsapp Status : आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। शैलीपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। इसी वजह से मां के इस स्वरूप को शैलपुत्री कहा जाता है। इनकी आराधना से हम सभी मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। यह त्योहार पूरे नौ दिनों तक चलता है। नवरात्र की समाप्ती बुधवार 25 अक्टूबर को होगी। हालांकि अब लोग सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से लोग त्योहारों में अपनों को इमेज और वीडियोज के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं।

वो लोग जो WhatsApp जैसे किसी सोशल मीडिया पर हैं। अगर वह नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनों को वीडियो के जरिए शुभकामनाएं सेंड करना चाह रहे हैं या वीडियो स्टेटस में लगाना चाहते हैं तो वीडियो को कैसे डाउनलोड करेंगे इसका तरीका जान लेते हैं।

वीडियो डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  2. अगले चरण में यहां टॉप सर्च बार में Navratri Wishes Video Status लिखकर सर्च कर लें।
  3. यहां पर आपको काफी सारे ऐप्स दिखेंगे।
  4. इसके रिव्यू देखकर किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करना है।
  5. अब ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन कर लें।
  6. अगले चरण में जो भी वीडियो पसंद है उस पर टैप करें।
  7. फिर ऑप्शन्स से जाकर डिलीट कर लें।
  8. इस तरह के ऐप्स ads से भरे होते हैं। ऐसे में किसी भी गैर जरूरी लिंक पर क्लिक करने से परहेज करें।
  9. गैलरी परमिशन मांगने पर देना जरूरी होगा। इसके बाद ही वीडियो आपकी गैलरी में जाकर सेव होगा।
  10. अब आप स्टेटस में लगा पाएंगे।

यह भी पढ़ें:-