Instagram Account Closed: सोशल मीडिया की तमाम साइट्स पर Instagram यूजर्स की मानो तो बाढ़ सी आ गई है। अब उन्हें अचानक चेतावनी दी गई है कि उनके खाते अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है। आपको बता दें कि यूजर्स इस अलर्ट की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1 बजे ये चेतावनी कुछ यूजर्स को मिलनी शुरू हो गई थी। कुछ यूजर्स ने इसे ऐप पर किसी तरह की दिक्कत को इसके पीछे का कारण समझा तो कईं इसे देखकर हैरान रह गए।

इस वजह से मिल रही है चेतावनी

जानकारी के अनुसार यूजर्स को अलर्ट के साथ बताया जा रहा था कि उनके पास अब 30 दिन हैं, इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हजारों यूजर्स के पास ये चेतावनी पहुंची है। ऐसा माना जा रहा है कि सामुदायिक दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के कारण चीजें बंद की जा रही हैं।