इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

OPPO Foldable Smartphone : ओप्पो जल्द ही अपना नया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक्स में ओप्पो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं ओप्पो के इस फोल्डिंग स्मार्टफोन के कुछ ख़ास फीचर्स

फ़ोन के कुछ ख़ास फीचर्स (OPPO Foldable Smartphone)

लीक्स की मने तो ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम Snapdragon 888 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.8 इंच या 8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। साथ ही फोन में 50MP का Sony IMX766 सेंसर और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में Android 11 बेस्ड ColorOS 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।

ये हो सकती है कीमत (OPPO Foldable Smartphone)

ओप्पो ने ऑफिसियल तोर पर अभी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है की यह स्मार्टफोन दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। (OPPO Foldable Smartphone)

Also Read : Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ Oppo K9s जल्द हो सकता है लॉन्च

Also Read : BMW C 400 GT : भारत का सबसे महंगा स्कूटर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Connect With Us : Twitter Facebook