India News (इंडिया न्यूज): जल्द ही भारत में Realme C51 स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियल साल 2023 के शुरुआत में ताइवान और इंडोनेशिया में इसे लॉन्च कर दिया था। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद कंपनी ने किया था।

रियल मी ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी फोन की तस्वीर शेयर की हैं।  फोटो शेयर करने के साथ ही कंपनी ने एक अच्छा कैप्शन भी लिखा है ‘चैंपियन इज कमिंग’। फोटो में एक मिनी कैप्सूल भी शो हो रहा है।

ये फोन  Realme C51 हो सकता है। फिलहाल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि इस फोन को ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया गया है।

कीमत

ताइवानी बाजार की बात करें तो इन स्मार्टफोन को दो रंग में लॉन्च किया गया है। जिसके तहत मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक शामिल है। फोन की कीमत की बात करें तो कीमत लगभग 10,400 रुपये है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी इसी प्राइस ब्रैकेट में ये लॉन्च हो सकता है। जान लें कि हाल ही में रियल मी ने भारत में realme C55 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसका कीमत 10,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें:-