India News (इंडिया न्यूज़), Royal Enfield Bobber, नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की Classic 350, Hunter 350 और मीटर 350 जैसी बाइक्स ने ज्यादातर सेगमेंट पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद अब कंपनी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का Bobber वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 350cc इंजन देखने को मिल सकता है।
व्हील्स
Royal Enfield Classic 350 Bobber, PC- Social Media
अपकमिंग रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर में व्हाइटवॉल टायर देखने को मिल सकते हैं। यह व्हाइटवॉल टायर के साथ आने वाली देश की पहली बाइक होगी। आमतौर पर ये टायर पश्चिमी देशों की पुरानी बाइक्स में देखने को मिलते हैं। हालांकि संभावना है कि रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक 350 बॉबर में व्हाइटवॉल टायर दे सकती है।
फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 Bobber, PC- Social Media
इस नई बाइक के Ape-styled हैंडलबार से लैस होने की संभावना है। ये हैंडलबार अलग-अलग साइज के होते हैं। कंपनी उसी हैंडलबार का इस्तेमाल करेगी जो राइडर के लिए बेस्ट साबित होंगे। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर फैक्ट्री से सिंगल सीट के साथ आएगी। हालांकि इसमें एक्स्ट्रा एक्सेसरी में पिलियन सीट लगवाया जा सकता है।
कीमत
Royal Enfield Classic 350 Bobber, PC- Social Media
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर की कीमत लगभग 2 लाख रुपये होने की संभावना है। क्लासिक 350 की तुलना में बॉबर वर्जन की कीमत कुछ हजार अधिक हो सकती है।
कब होगी लॉन्च?
रॉयल एनफील्ड इस बाइक को साल के अंत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। फिलहाल कंपनी अपनी Himalayan 450 लॉन्च की तैयारी कर रही है। इसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
- एमोलेड डिस्प्ले वाली Amazfit Pop 3R भारत में लॉन्च, मिलेगा 12 दिन का बैटरी बैकअप
- नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अगस्त में लॉन्च होगी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार