India News (इंडिया न्यूज), Six Useful Government App: देश में डिजिटल इंडिया अभियान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार ने देश के नागरिकों की सुविधा के लिए कई सामाजिक कल्याण योजनाएं, अभियान, नीतियां और ऐप लॉन्च किए हैं। भारत सरकार की कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल अब घर बैठे फोन पर किया जा सकता है। M Parivahan, AIS( Annual Information Statement), RBI Retail Direct, Digilocker, Digi Yatra, Swarail जैसे सरकारी ऐप के जरिए बिना कहीं जाए कई काम किए जा सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हम आपको उन 6 ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो रोजमर्रा के कामों में बेहद काम आते हैं। तो चलिए एक-एक करके सबके बारे में जानते हैं।
M Parivahan (एम परिवहन)
आप सभी इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर (App Store) से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस ऐप के माध्यम से आपको अपने वाहनों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप इस ऐप से वाहनों का RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और DL(ड्राइवरी लाइसेंस) की डिजिटल कॉपी को सेव कर सकते हैं। अगर आप कोई सेकंड हैंड कार लेना चाहते हैं तो ऐप पर रजिस्ट्रेशन समेत सारी जानकारी देखकर डिटेल वेरिफाई कर सकते हैं।
AIS( Annual Information Statement)
आप इस ऐप को भी बड़ी आसानी से गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी वित्तीय लेनदेन को बड़ी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप पर आप अपनी आय की जानकारी, टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी और वित्तीय रिकॉर्ड से अप टू डेट रह सकते हैं।
DigiLocker (डिजिलॉकर)
डिजिलॉकर सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की एक खास पहल का हिस्सा है। डिजिलॉकर के जरिए सरकार की योजना कागज रहित शासन को अस्तित्व में लाने की है। इस ऐप में नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड समेत सरकारी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दूसरे जरूरी दस्तावेज भी डिजिलॉकर में अपलोड किए जा सकते हैं। यानी आप चाहें तो इन डिजिटल दस्तावेजों को हमेशा अपने पास रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मोबाइल पर भी एक्सेस कर सकते हैं।
RBI Retail Direct
अगर आप सरकारी बॉन्ड पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ये ऐप आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। आपको बता दें कि इस ऐप के माध्यम से आप सरकारी सिक्योरिटी को खरीद और बेच सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ सीधे इन्वेस्ट कर सकते हैं।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला,पुराने कोच की वापसी, कुछ ही दिन पहले लिया था इस्तीफा
Digi Yatra (डीजी यात्रा)
इस ऐप के माध्यम से आप यात्रा से जुड़ी सुविधा ले सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल कर आप एयरपोर्ट पर पेपरलेस इंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप के जरिए चेक इन कर सकते हैं। सिक्योरिटी गेट पर आप अपना समय बचा सकते हैं।
SWARAIL
रेलवे का सफर करने वाले लोगों के लिए ये ऐप बेहद कारगर साबित हो रहा है। अगर आप अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप रेलवे से जुड़ी सारी सुविधा उठा सकते हैं। इसके जरिये आप ट्रेन के रनिंग स्टेटस को जान सकते हैं। ट्रेनों में खाली सीटों की जानकारी ले सकते हैं। तो अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आज ही इस ऐप का इस्तेमाल करें।