India News (इंडिया न्यूज़), Tata Safari Facelift, नई दिल्ली: टाटा सफारी फेसलिफ्ट की टेस्टिंग जारी है। इसे पहले भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। टाटा मोटर्स इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है। इसके डिजाइन परिवर्तन कर्व कॉन्सेप्ट एसयूवी से इंस्पायर्ड होंगे। ये अंदर और बाहर दोनों तरफ से अधिक प्रीमियम होगी। टाटा मोटर्स ने कुछ फंक्शनल फीचर्स को पेटेंट भी कराया है।
मिलेंगे अलॉय व्हील्स
Tata Safari Facelift, PC- Social Media
सफारी फेसलिफ्ट में नए 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। ये 5-स्पोक डिजाइन के साथ हैं। इनमें स्पोक्स के बीच में स्लिट्स के साथ फ्लोइंग पैटर्न हैं। ये सेल्टोस में मिलने वाले अलॉय व्हील्स की तरह हैं। ये ऑल-ब्लैक और डुअल-टोन फिनिश के साथ आएंगे।
कैसा होगा डिजाइन
टेस्टिंग मॉडल की पिछली तस्वीरों में फुलर और एयरोडायनेमिक अलॉय व्हील्स देखने को मिले थे। इन्हें सफारी ईवी के साथ दिए जाने की संभावना है। टाटा सफारी फेसलिफ्ट में वर्टिकल हेडलाइट्स के साथ एक नया फेसिया डिजाइन भी मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इसमें री-डिजाइंड बम्पर, एक वाइड एलईडी डीआरएल और टाटा के नए लोगो के साथ सेंट्रल कंसोल दिया है।
पावरट्रेन
सफारी फेसलिफ्ट में मौजूदा 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा। यह 168bhp/350 Nm आउटपुट जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 170 bhp/280 Nm आउटपुट वाला एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा इंटीरियर में भी कई बड़े अपग्रेड मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें ADAS, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर सीट वेंटिलेशन, लेदर अपहोल्स्ट्री, रियर-सीट एंटरटेनमेंट पैकेज, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दे सकती है। इस नए मॉडल की कीमत 50,000-1,00,000 रुपये अधिक होगी।
महिंद्रा एक्सयूवी 700 से करेगी मुकाबला
नई सफारी फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 700 से मुकाबला करेगी। इसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें-
- अगले कुछ महीनों में लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन फॉक्सवैगन टिगुआन एसयूवी, सामने आईं तस्वीरें
- लोकल समाचार संगठनों को ट्रेनिंग और फंडिंग देगा गूगल, पेश किया नया प्रोग्राम