India News (इंडिया न्यूज), Upcoming Cars: नए साल (2024) का आगाज हो चुका है। साल 2024 में बाजार कई नई शानदार गाड़ियों से सजा नजर आने वाला है। बात करें साल के पहले महीने यानि जनवरी की तो इसमें कई कारें लॉन्च होने को तैयार हैं। उनमें से सबसे पहले हुंडई स्टारिया (Hyundai Staria) अपने ग्राहकों से मिलेगा। यह कार बहुत जल्द ही हम सभी के बीच दस्तक दे सकती हैं। अगर आप भी इस साल नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए कई मायने में फायदेमंद साबित होने वाला है। खबरों की मानें तो कंपनी उनपर भारी छूट भी देने वाली हैं। चलिए जान लेते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में।

हुंडई स्टारिया लॉन्च की तारीख

जानकारी के अनुसार कंपनी हुंडई स्टारिया (Hyundai Staria) को 07 जनवरी 2024 को लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। हुंडई ने नई स्टारिया एमपीवी के डिजाइन डीटेल का खुलासा किया है। इसमें 2 से लेकर 11 लोग आराम से  बैठ कर सफर कर सकते हैं।

हुंडई स्टारिया पावरट्रेन

इसे पेट्रोल, माइल्ड-हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के मिश्रण के साथ पेश किया जा सकता है।
‘प्रीमियम’ वेरिएंट में ‘3.5’ बैज है, जिससे पता चलता है कि यह 3.5-लीटर पेट्रोल इंजन (290PS और 338Nm) के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। अन्य वेरिएंट संभवतः छोटे और अधिक कुशल टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किए जाएंगे।

Hyundai Staria के फीचर्स

  • Hyundai इस MPV में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,
  • एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,
  • 18-इंच अलॉय व्हील,
  • इलेक्ट्रिक ड्राइव मोड सेलेक्टर
  • 64-कलर एम्बिएंट मूड लैंप प्रदान करेगी।

आने वाले दिनों में भारत में 13 कारों से पर्दा उठेगा जो कि इस तरह हैं;

  1. स्टारिया, 5 ईवी,
  2. एमजी 5 ईवी
  3. बीजेड4एक्स,
  4. जीएलएस 2024,
  5. सोनेट‎‌ 2024 2024 & 2025 जो इस साल के जनवरी महीने में लॉन्च की जाएंगी।
  6. इन अपकमिंग कारों में से 5 एमयूवी, 12 एसयूवी और 1 सेडान कारें भी शामिल हैं।

Also Read:-