India News (इंडिया न्यूज़): अगर आप महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं तो ये आपके काम की खबर हैं। अब मार्केट में एक ऐसी नई गाड़ी ने दस्तक दी है जिसकी कीमत के आगे SUV भी फेल हैं। ये कोई कार नहीं बल्कि स्कूटर है। अब आप सोच रहे होंगे कि स्कूटर इतना महंगा।

लेकिन ये सच है। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Piaggio ने ये कारनामा किया है। ये इटली की फेमस दो पहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने इंडियन मार्केट में  अपने आइकॉनिक मॉडल Vepsa का नया एडिशन लॉन्च किया है।

क्यों है इतना महंगा

इसका लुक बहुत ही ज्यादा आकर्षक और  इंजन दमदार है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है जिसकी कीमत 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अब आप सोच रहे होंगे ये इतना महंगा क्यों है तो कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि

इसे पॉप्यूलर कनैडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर जस्टिन बीबर (Justin Bieber)  ने डिज़ाइन किया है। वेस्पा के साथ ही अप्रिलिया रेंज की भी बिक्री करने वाली Piaggio की माने तो, ये स्कूटर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसे कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार कंपनी ने बीते अप्रैल महीने में जस्टिन बीबर से कोलाब्रेशन की घोषणा की थी।

एडवांस फीचर्स

वेस्पा 150 के जस्टिन बीबर एडिशन को पूरी तरह से सफेद थीम बॉडी वर्क, सैडल, ग्रैब रेल और व्हील स्पोक्स ले आकर्षक बनाया गया है। टोन-ऑन-टोन व्हाइट ब्रांड लोगो और बॉडी पैनल पर दिए गए फ्लेम्स रेट्रो-इंस्पायर्ड टच देते हैं। यह पूरी तरह से  रेट्रो थीम से सजा  है।

कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इसे  एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है।  इसमें ऑल-LED लाइटिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गाड़ी का Brake-Fail क्यों होता है, जानिए इन हालातों में क्या करें