India News (इंडिया न्यूज), Muzaffarpur Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीते रात गांव के कुछ लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के तीन मेंबर को गोली मार दी। यह घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा नूरनगर गांव की है। इस गोलीबारी में अजय शाह (30-32 वर्ष) की मौत हो गई। उनके 55 वर्षीय पिता सुरेश साह और बेटे अंकुश (12-13 वर्ष) का इलाज चल रहा है। देर रात हुई इस गोलीबारी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
क्या है पूरा मामला
मृतक अजय साह के भाई चंदन कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद हम लोग सोने चले गए। इसके बाद उसी गांव के जितेंद्र उर्फ साहेब, राजा और राहुल आए। उन्होंने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर जैसे ही भैया (अजय साह) ग्रिल के पास पहुंचे तो उनके सीने में गोली मार दी गई। अजय ने चार महीने पहले गवाही दी थी। चंदन कुमार ने आगे बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर जब उनके पिता और भतीजा दोनों बाहर आए तो उन्हें भी गोली मार दी गई। हम सबने किसी तरह अपनी जान बचाई, नहीं तो पूरा परिवार मारा जाता।
Cyber Fraud: बिहार पुलिस ने किया साइबर गिरोह का भंडाफोड़! दो आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे देते थे लोगों को झांसा
बताया गया कि अजय साह ने चार माह पूर्व साहेब के खिलाफ गवाही दी थी. साहेब का गांव के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था. फिलहाल पूरा मामला क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-02 ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही पीड़ित परिवार से घटना के कारणों को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
मामले में पुलिस कर रही जांच
पुलिस घटना के रहस्य पता लगाने में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले में आरोपी परिवार घर से फरार हो गया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.