India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी को सत्ता मिली है। इस चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 9% बढ़ा, जबकि आम आदमी पार्टी का 10% वोट घटा। कांग्रेस को भी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसका वोट प्रतिशत 2% बढ़ा।

छुट्टियां कहां मनाना है, अब सोचने की जरूरत नहीं; हिमाचल में यहां मिल रही हर चीज पर छूट

बीजेपी को 70 में से 48 सीटें

ऐसे में, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस इस बार भी खाता भी नहीं खोल पाई। बीजेपी ने 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटों का इजाफा किया है। बता दें, बीजेपी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि दो सीटें अपने सहयोगी दलों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल (यूनाइटेड) को दी थी, लेकिन वहां हार मिली। राजधानी पटना में जनता दल के नेता नीरज कुमार ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “27 साल बाद दिल्ली और केंद्र में एक ही दल की सरकार बनी है। यह जनादेश ‘रेवड़ी’ राजनीति के खिलाफ है। जेल में रहकर कोई भ्रष्ट नेता सरकार चलाए, यह जनता को मंजूर नहीं है।”

सियासत में मची खलबली

ऐसे में, नीरज कुमार ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है। पार्टी आज भी उसी मानसिकता में है, जब वह देश पर राज कर रही थी।” उन्होंने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जैसे घर में काई (कजरी) जम जाती है, वैसे ही दिल्ली में केजरीवाल काई की तरह जमा हुआ था, अब वह साफ हो गई है। देखा जाए तो, इस चुनाव में आप के वोटिंग प्रतिशत में 10% की गिरावट आई है। पार्टी को 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर, कांग्रेस तीसरी बार दिल्ली में खाता खोलने में असफल रही। इसके अलावा, बीजेपी की यह जीत दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है। आम आदमी पार्टी को अब अपने गढ़ बचाने के लिए नई रणनीति बनानी होगी, जबकि कांग्रेस के लिए यह एक और झटका साबित हुआ है।

शनि-बुध की महामिलन से बना राजयोग! इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, रातोंरात बन सकते हैं अमीर!