India News (इंडिया न्यूज),Bihar Chunav: बिहार चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के आते आते बिहार के राजनीतिक गलियारों में अब खलबली भी मचने लगी है। जहाँ एक तरफ नितीश कुमार की पार्टी बिहार चुनाव को जीतने के लिए नई रणनीति बना रही है, वहीँ अब विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी चाल चल दी है। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है। खबर है कि, AIMIM और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। AIMIM सीमांचल की सभी 24 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक रही है, जबकि महागठबंधन की प्रमुख पार्टियां आरजेडी और कांग्रेस इस पर आम सहमति बनाने में जुटी हैं।

ज्योति की गिरफ्तारी और मिटाने लगा सबूत..,पंजाब में एक और यूट्यूबर निकला जासूस, तीन बार कर चुका है ये काम

‘BJP को हराना है मकसद’

AIMIM के बिहार अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने इशारा देते हुए कहा कि हम महागठबंधन के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। हमारी विचारधारा भाजपा को हराना और बिहार का विकास करना है। उनकी विचारधारा भाजपा को हराना और बिहार को सशक्त बनाना है। वे महागठबंधन के साथ गठबंधन के इच्छुक हैं और इसे लेकर काफी सकारात्मक हैं। हम कम सीटों पर भी समझौता करने को तैयार हैं, बशर्ते हमें सीमांचल की प्रमुख सीटें मिलें।

RJD का हाथ थामेंगे ओवैसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। आपको बता दें, फिलहाल महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।

बकरीद पर कुर्बानी से पहले क्यों गिने जाते हैं बकरे के दांत? जानें पीछे की वजह