India News (इंडिया न्यूज), Khesari Lal Yadav meets Akhilesh Yadav: 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि 2025 का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने कई राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

PM Modi को छोड़िए…भारत के बस एक अधिकारी ने ही लगा दी पाकिस्तान की वाट, UN  में किया ऐसा काम, देख कांपने लगे शहबाज शरीफ

अखिलेश ने की भोजपुरी स्टार से मुलाकात

इतना ही नहीं सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया पर खेसारी लाल से मुलाकात की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है। तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अखिलेश ने फोटो के साथ पोस्ट में लिखा कि एक कलाकार अपने अभिनय के जरिए समाज को सही दिशा में ले जाने की क्षमता रखता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना सत्ता में बैठे लोगों का कर्तव्य है।

Mahila Samriddhi Yojana: महिलाओं के लिए जल्द ही शुरू होगी ‘महिला समृद्धि योजना’, 2500 वाली स्कीम पर 3 शर्तें लगभग तय

आपको बता दें कि इससे पहले भी खेसारी लाल ने अखिलेश यादव से मुलाकात की ही। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों की मुलाकात हो चुकी है। अखिलेश यादव और भोजपुरी स्टार के बीच हुई मुलाकात को गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में खेसारी लाल यादव उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक स्टेज शो करने पहुंचे थे।

CM योगी ने दिया होली का तोहफा, इनके खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपए

खेसारी लाल ने की योगी की तारीफ

इस दौरान उन्होंने UP की जनता का खूब मनोरंजन किया। इतना ही नहीं इस दौरान खेसारी लाल यादव स्टेज पर काफी भावुक हो गए थे। अंबेडकर नगर महोत्सव में मंच पर कार्यक्रम के अंत तक खेसारी लाल रोने लगे। गाना गाते-गाते खेसारी लाल यादव की आंखों में आंसू आ गए। इसी के साथ उन्होंने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की थी और उनसे एक खास मांग की थी।