India News (इंडिया न्यूज),Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ गया है। उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर बढ़ने के साथ ही पटना और अन्य दक्षिणी क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है, जिसके बाद ठंड में और वृद्धि हो सकती है। लोगों को इस समय अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड होने लगा कम, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD ने बताया

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों में ठंड के असर में इजाफा हो सकता है। इस दौरान उत्तरी क्षेत्रों में कोहरे का असर जारी रहेगा, जबकि दक्षिणी बिहार में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश के पास बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

कैसा रहा पटना का तापमान

सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डेहरी रोहतास 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान पटना में 27.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि औरंगाबाद 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। सुबह के समय पछुआ हवा की ठंडक महसूस हो रही थी, लेकिन दिन में हल्की धूप से मौसम सामान्य बना रहा।

राज्य में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि इस स्थिति के अगले एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ सकता है। लोग इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें और जरूरी कदम उठाएं, खासकर वाहन चलाते वक्त।

UP में तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड, अयोध्या में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड – IMD का ताज़ा अपडेट