India News (इंडिया न्यूज),Ashwini choubey: बुधवार को बक्सर में देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है, जो बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उप प्रधानमंत्री बनेंगे।
मुस्कान की प्रेग्नेंसी बना जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द, CMO तक पहुंचा मामला, जानें चल रही क्या तैयारी?
पप्पू यादव पर कसा तंज
उन्होंने यह बात पप्पू यादव के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से कम और कांग्रेस से ज्यादा लड़ती हैं। पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन पर मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसे लोग इस धरती पर आते हैं और चले जाते हैं।
पप्पू यादव के बयान का सीधे जवाब देने के बजाय अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के साथ समन्वयक की भूमिका निभाई है और अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है, तो यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार के लिए काफी फायदेमंद होगा, क्योंकि जगजीवन राम के बाद यह सम्मान बिहार को दूसरी बार मिलेगा। चौबे का यह बयान बिहार की राजनीति में हलचल मचा सकता है, क्योंकि नीतीश कुमार को लेकर ऐसी चर्चाएं पहले कभी नहीं हुई थीं।
क्या नीतीश को मिलेगा उपप्रधानमंत्री का दर्जा?
अश्विनी चौबे का यह बयान भाजपा के भीतर किसी नई रणनीति का संकेत दे सकता है। बिहार में नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा और उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है और अब देखना यह है कि इस बयान का राजनीति पर क्या असर पड़ता है। क्या नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का दर्जा मिलेगा या यह महज एक बयान था, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।