India News (इंडिया न्यूज),Banka Crime News: बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। दरअसल, तीन बच्चों के पिता ने खुद को अविवाहित बताकर दूसरी शादी कर ली। दो साल तक यह राज किसी तरह छिपा रहा, लेकिन जब इसका खुलासा हुआ तो परिवार में कोहराम मच गया। युवती ने थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी युवक ने आरोप से इनकार किया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती बांका जिले के शंभूगंज थाने के किरणपुर गांव की रहने वाली है। यहां एक युवक पर उसकी पत्नी ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का आरोप लगाया है। युवक की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजेश कुमार ने मुझे धोखा दिया है। शादी के वक्त राजेश ने खुद को अविवाहित बताया था। साथ ही उसने कहा कि राजेश की शादी 7 साल पहले मुंगेर जिले के रतनपुर गांव की महिला से हुई थी। राजेश कुमार की शादी 7 साल पहले ममता कुमारी से हुई थी, उसके दो बेटे और एक बेटी भी हैं। राजेश ने शादी से पहले और बाद में यह बात छिपाए रखी। उसने मुझे धोखा देकर शादी की।

PM Modi ने ITV शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक सफलता और “Vocal for Local” विजन पर क्या बोले

दूसरी पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

दरअसल, राजेश को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा गांव की युवती रिमझिम कुमारी से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा ली और प्रेम विवाह कर लिया और घर से बाहर रहने लगे। दो साल बाद जब रिमझिम को राजेश की शादी की जानकारी हुई तो उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और न्याय के लिए शंभूगंज थाने में पुलिस से शिकायत की। इससे पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था।

युवक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

हालांकि इस मामले पर राजेश कुमार ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि रिमझिम खुद उन्हें छोड़ना चाहती है, इसलिए वह झूठे आरोप लगा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शंभूगंज थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के लोगों से सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

बस एक बार दही में मिला कर खा लीजिये ये चीज…दोगुनी रफ्तार में ऐसा बढ़ेगा Vitamin B12 कि डॉक्टर्स भी रह जाएंगे हैरान!