India News (इंडिया न्यूज),Bee attack death: रविवार की सुबह जहानाबाद के कुर्था थाना क्षेत्र के लारी गांव निवासी जेपी सेनानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय शर्मा समेत दो लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा रविवार की सुबह अपने घर के पास खेतों की ओर टहल रहे थे।

कुछ देर बाद अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर तड़पते हुए भागने लगे। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, मधुमक्खियों के हमले से वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं, दो राहगीरों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद वे आनन-फानन में किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

क्यों किन्नट अखाड़े में जाते है बच्चा मांगने निसंतान दंपती, ऐसा क्या होता है वहां जिससे हर एक की मुराद होती है पूरी?

मधुमक्खियों के झुंड ने किया था अटैक

हालांकि विजय शर्मा के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पुत्र भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होते ही उनके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में शव को लॉरी से उनके निजी आवास पर ले जाया गया।

जहां उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेट कर श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराज अहमद, मंडल महामंत्री संजय कुमार, सरदार रणविजय सिंह, उमेश यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोगों में मुधमक्खियों को लेकर बना डर

घटना से गांव के कोने-कोने में गम का माहौल है और लोग मधुमक्खियों से भी डरे हुए हैं। इस संबंध में कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि वे जनसंघ काल से जुड़े भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ जेपी आंदोलन के सेनानी, एसबीएएन कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत कई दायित्वों का निर्वाह कर रहे थे। वे पूर्व में भाजपा के कुर्था प्रखंड उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे जिला कार्यसमिति सदस्य के पद पर थे। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है।

क्या आप भी 1 घंटे से ऊपर करते है मोबाइल फ़ोन का यूज़…सावधान! कही इस भयानक बीमारी की चपेट में तो नहीं आ रहा आपका शरीर?