India News (इंडिया न्यूज), Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में चल रहे महोत्सव में एक स्टेज प्रोग्राम करने पहुंचे थे। इस दौरान खेसारी लाल ने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफों के पुल बांधे। इसी के साथ खेसारी लाल ने CM योगी से एक अनोखी मांग कर डाली। खेसारी लाल की इस मांग से भोजपुरी सिनेमा जगत काफी खुश नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि खेसारी लाल ने सीएम योगी से क्या मांग की है?
Delhi Yamuna Cleaning: सुप्रीम कोर्ट ने यमुना सफाई पर जताई उम्मीद, सरकार बदलाव से हो सकता है सुधार
खेसारी लाल यादव ने की CM योगी से अनोखी मांग
बता दें कि खेसारी लाल ने कहा कि सीएम योगी भोजपुरी फिल्मों के लिए सब्सिडी देते हैं। इसके लिए उन्हें सलाम है। इस दौरान मंच से ही खेसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से भोजपुरी सेंसर बोर्ड बनाने की मांग की। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि सेंसर बोर्ड बनने से भोजपुरी फिल्मों को नया मुकाम मिल सकता है। खेसारी लाल ने आगे कहा कि साउथ फिल्मों की तरह भोजपुरी फिल्मों को भी सिनेमा में सब्सिडी मिलनी चाहिए।
EPFO कर्मचारी को CBI ने किया ट्रैप,विधवा पेंशन शुरू करने के लिए रिश्वत की मांग
स्टेज पर भावुक हुए खेसारी
भोजपुरी के सुपरस्टार ने कहा कि अगर बात बाबा (योगी आदित्यनाथ) तक पहुंचेगी तो ये काम जरूर होगा। खेसारी लाल यादव उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक स्टेज शो (अंबेडकर महोत्सव 2025) करने पहुंचे थे। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान खेसारी लाल यादव भावुक होते नजर आए। अंबेडकर नगर महोत्सव में मंच पर कार्यक्रम के अंत तक खेसारी लाल रोने लगे। गाना गाते-गाते खेसारी लाल यादव की आंखों में आंसू आ गए।