India News (इंडिया न्यूज),Aastha Singh Wedding Photos:भोजपुरी इंडस्ट्री की चहेती और एक्सप्रेशन क्वीन आस्था सिंह अब मिस से मिसेज बन गई हैं! 18 फरवरी 2025, मंगलवार को उन्होंने अपने जीवनसाथी शुभम सिंह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधकर नया सफर शुरू कर लिया। उनकी शादी की तस्वीरें जैसे ही इंस्टाग्राम पर आईं, वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। फैंस कमेंट्स और बधाइयों की बौछार कर रहे हैं।
कौन हैं आस्था के सपनों के राजकुमार?
फैंस के बीच ये सवाल जोरों पर था कि आखिर आस्था ने किसे अपना जीवनसाथी चुना? तो बता दें कि आस्था के पति शुभम सिंह हैं, जिनके साथ उनका रिलेशनशिप लंबे समय से चल रहा था। दोनों की जोड़ी पहले ही भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में धमाल मचा चुकी है, और अब ये जोड़ी रियल लाइफ में भी एक हो गई है। ऑनस्क्रीन इनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी, और अब रियल लाइफ में भी ये कपल कमाल लग रहा है।
Delhi New CM: Ravishankar Prasad और OP Dhankar को बनाया गया पर्यवेक्षक। India News
आस्था की शादी का जलवा, लाल जोड़े में ढाया कहर
शादी के दिन आस्था का लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं था। उन्होंने लाल लहंगा, भारी सोने के आभूषण और पारंपरिक श्रृंगार में सबका दिल जीत लिया। फैंस उनके ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और हर कोई उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती सुपरस्टार
आस्था सिंह ने कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी आस्था का हर प्रोजेक्ट हिट साबित हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद आस्था अपने फिल्मी करियर को किस दिशा में ले जाती हैं। फिलहाल तो फैंस उनकी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं और उन्हें बधाइयों से नवाज रहे हैं।