India News (इंडिया न्यूज), Nalanda Police: बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 29 जनवरी को 51 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में अवैध शराब कारोबार, आर्म्स एक्ट, दहेज हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को निशाना बनाया गया। नालंदा पुलिस की ओर से की गई यह कार्रवाई एसपी भारत सोनी के निर्देशों पर की गई, जिसके बाद जिले में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
Bihar Police: अब पुलिस और प्रेस के स्टीकर का नहीं होगा गलत इस्तेमाल, बिहार DGP विनय कुमार का बड़ा बयान
क्या है पूरा मामला
इस विशेष अभियान में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े 20 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनसे 180 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने 21 वारंट में से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 41 वारंट का निष्पादन किया। साथ ही, 8 फरार बदमाशों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा, पुलिस ने 205 वाहनों से 2,41,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
आर्म्स एक्ट के तहत नूरसराय थाना पुलिस ने पृथ्वी राज और उसके पिता मुन्ना प्रसाद को गिरफ्तार किया। साथ ही, कई अन्य आरोपियों से एक कट्टा, पांच कारतूस, 14 खोखा, एक लग्जरी कार और चार मोबाइल बरामद किए गए। दहेज हत्या मामले में चिकसौरा थाना पुलिस ने मनीष कुमार उर्फ मनीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।
SP भारत सोनी ने बताया
एसपी भारत सोनी ने बताया कि यह अभियान पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पुलिस अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं और लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता दें।