India News (इंडिया न्यूज़) Bihar News:  वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार का 2025-26 का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार चार घंटे में राज्य के किसी भी जिले से पटना पहुंचने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से राजधानी से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले से ही राज्य में परिवहन सुविधा को हाईटेक बनाने के लिए प्रयासरत हैं। बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की नदियों पर पुलों की संख्या और क्षमता में वृद्धि कर परिवहन सुविधाओं में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। पहले सरकार ने पटना पहुंचने के लिए पांच घंटे का लक्ष्य रखा था। इसे पूरा कर लिया गया है। अब लक्ष्य राज्य के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचने का है। वर्ष 2027 तक सरकार इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार की मदद से राजधानी को सभी जिला मुख्यालयों से फोर लेन सड़क से जोड़ा जाएगा।

परिवहन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए बजट में विशेष चिंता की गई है। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहरों में पिंक बस सेवा का संचालन किया जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। महिलाओं को ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य परिवहन निगम में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी जाएगी। राज्य के सभी बस स्टैंडों का जीर्णोद्धार कर आधुनिक सुविधाएं बहाल की जाएंगी। बस स्टैंडों को हाईटेक बनाया जाएगा, ताकि यात्रा रोचक और सुरक्षित हो। सड़क परिवहन के साथ-साथ हवाई सेवाओं का भी विकास किया जाएगा। पूर्णिया एयरपोर्ट से तीन महीने में उड़ानें शुरू हो जाएंगी। राज्य के सात शहरों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

CG News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! टीआई, एसआई और एएसआई समेत 8 पुलिसकर्मियों का तबादला