India News (इंडिया न्यूज), Bihar Assembly Election 2025: इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव 2025 होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से अपनी कमर कस ली है, तो वहीं विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधने में लगी हुई है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता और विधायक अख्तरुल ईमान की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। उनके इस बयान से महागठबंधन की टेंशन बढ़ सकती है, अगर ऐसा होता है तो चुनाव में NDA को फायदा मिल सकता है।

बेरोजगार और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी बंपर नौकरी की सौगात, इतने पद खाली, इन विभागों में होगी भर्ती

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने आज एक निजी मिडिया को बयान देते हुए कहा कि 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। 25 जिलों में हमारा संगठन तैयार है। पिछली बार हम 18 सीटों पर चुनाव लड़े थे। इस बार हम दोगुने से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम करीब 50 सीटों पर जरूर चुनाव लड़ेंगे। हम बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएंगे। अपनी विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाएंगे। हम सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे। बिहार में कुछ पार्टियां नहीं चाहती कि मुस्लिम नेतृत्व आगे बढ़े।

आज है बजट सत्र का तीसरा दिन, 11 बजे शुरू होगा विधानसभा की कार्यवाही; हंगामे के आसार

अगर हम चुनाव लड़ेंगे तो मुस्लिम वोट क्यों बंटेंगे

अख्तरुल ईमान ने आगे कहा कि ओवैसी साहब पूरे बिहार का दौरा करने वाले हैं। हमारी पार्टी सीमांचल, मिथिलांचल, चंपारण, मगध और भागलपुर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव लड़ेंगे तो मुस्लिम वोट क्यों बंटेंगे? हम BJP को क्या फायदा पहुंचाएंगे? महागठबंधन में शामिल लोग अल्पसंख्यक वोटों के सौदागर हैं। उनसे कहिए कि जहां हम नामांकन दाखिल करेंगे, वहां नामांकन दाखिल न करें। ऐसी स्थिति में भाजपा नहीं जीत पाएगी। हम मुसलमानों के मुद्दे उठाते हैं। हमें चुनाव लड़ने का हक है। धर्मनिरपेक्ष दलों को हमें चुनाव लड़ने देना चाहिए और भाजपा को हराना चाहिए। पिछली बार (2020 में) हमारी पार्टी के पांच विधायक जीते थे। इस बार हम और भी चौंकाएंगे।

दिल्ली के बाद बिहार में धाक जमाने के लिए BJP तैयार! प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी को मिला नया कप्तान, आज होगी ताजपोशी

हमें कोई खतरा नहीं

तो वहीं, RJD विधायक इजहार असफी ने कहा कि ओवैसी की पार्टी से हमें कोई खतरा नहीं है। यह पार्टी बिहार में हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। 2020 में वे (इजहार असफी) ओवैसी की पार्टी से जीते थे, लेकिन बाद में कुल चार विधायकों के साथ RJD में शामिल हो गए थे। अगर ओवैसी की पार्टी बिहार में अच्छा प्रदर्शन करती है तो महागठबंधन को नुकसान हो सकता है और NDA को बड़ा फायदा मिल सकता है।